सुबोध पब्लिक स्कूल का ग्राउंड हुआ होली के रंगों से सराबोर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर के रामबाग स्थित सुबोध पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक गण एवं कर्मचारियों ने होली उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या कमलजीत यादव ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनायें देकर किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति सुरक्षित रहते हुए अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी इस पर्व को धूम धाम और आनंद के साथ मनाएं।

कार्यक्रम में स्टाफ के सदस्यों ने गीत प्रस्तुति एवं नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अपने साथियों के साथ हास परिहास ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। विद्यालय के म्यूजिक और डांस टीचर्स ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया और सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन राखी शुक्ला ने किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments