मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का लक्ष्मणगढ़ में श्री श्याम मंदिर समिति अध्यक्ष प्रतापसिंह चौहान व पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सीकर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का लक्ष्मणगढ़ में श्री श्याम मंदिर समिति अध्यक्ष प्रतापसिंह चौहान व पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। गहलोत ने समिति पदाधिकारियों का आभार जताया |

गहलोत सीकर के लक्ष्मणगढ़ में शेखावाटी उत्सव के समापन समारोह में भाग लेने आए थे । उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ राज्य सरकार कार्य कर रही है। इस वर्ष के बजट में किसानोंयुवाओंमहिलाओंविद्यार्थियोंश्रमिकोंआम उपभोक्ताओं तथा वृद्धजनों सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी वीरों की धरती रही है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी से संबंध रखने वाले उद्योगपति पूरे देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करते हैं। देश की रक्षा करने में भी शेखावाटी के लोग अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। गहलोत ने कहा कि शेखावाटी उत्सव में शामिल होकर गर्व की अनुभूति हो रही है। यह उत्सव क्षेत्र की संस्कृति एवं परम्परा को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौरान प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार कैलाश खेर द्वारा भी प्रस्तुति दी गई।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख रुपए के निःशुल्क उपचार के साथ ही 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। इसमें किडनीलीवरहार्ट एवं अन्य अंग प्रत्यारोपण जैसे जटिल उपचार भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए 2000 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने का बजट में प्रावधान किया गया है। साथ ही 100 यूनिट तक की छूट देने से लगभग एक करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो जाएंगे। इससे आमजन को महंगाई की मार से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा राज्य सरकार का प्रमुख ध्येय रहा है। प्रदेश में लगभग 1 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। साथ हीइस बार के बजट में न्यूनतम 1 हजार रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिए जाने के लिए भी प्रावधान किया गया है।

पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री तथा लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। उन्होंने सीकर में विश्वविद्यालयचिकित्सा महाविद्यालय तथा लक्ष्मणगढ़ में जिला अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments