जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
राधा मोहन से कहे,रंग न डालो श्याम।
चटक रंग ब्रज में मुझे,कर देंगे बदनाम।।
कर देंगे बदनाम,सखी मुझसे पूछेगी।
कहाँ हुआ ये हाल,पोल सखियाँ खोलेगी।।
ले होली के रंग,निशाना तुमने साधा।
पिचकारी ये छोड़ ,रंग दी प्यारी राधा।।
अंग अंग भींगे सभी,चटक रंग के संग।
सांवरिया के संग में,खेलें मिलकर रंग।।
खेलें मिलकर रंग,ढोल डफली बाजे।
हाथों में ले चंग,खड़े सबके दरवाजे।
कह कविवर राजेश,पी लो अब जमकर भंग।
खेल अबीर गुलाल,महक उठे हैं अंग।।
होली लाती एकता,मन में भरे उमंग।
सदा साथ ही खेलते,गोप गोपियां संग।।
गोप गोपियां संग,साथ रहते बनवारी।
सुनते प्रभू पुकार,सदा करते रखवारी।।
कह कविवर राजेश,बनाएं घर घर टोली।
आओ खेलें सखा, प्रेमरंग संग होली।।
पिचकारी के रंग से,हुई धरा भी लाल।
घर घर होली खेलते,करते खूब धमाल।।
करते खूब धमाल,और रसिया भी गाते।
होता रोज कमाल,भंग मिलकर पी जाते।।
कह कविवर राजेश,बात ये सबसे प्यारी।
बरसाना में खेल,चला गौरी पिचकारी।।
लेखक - राजेश कुमार शर्मा"पुरोहित", भवानीमंडी
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments