जल यज्ञ में आहुति के लिए जुट जाएं :डॉक्टर श्रवण बराला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. श्रवण बराला क्षेत्र में गहराते जल संकट से छुटकारा दिलाने के जतन में लगे हैं। उन्होंने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नदियों को जोड़ने की बात कही है। इसके लिए लोगों में चेतना लाने के लिए वे गांव-गांव रात्रि चौपाल का आयोजन कर लोगों से नदी जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में भागीादारी निभाने का आह्वान कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत उन्होंने ग्राम चीथवाड़ी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। यहां ग्रामीणों के साथ बैठकर डॉ. बराला ने क्षेत्र में व्याप्त जल संकट व इससे निजात पाने के उपायों पर मंथन किया। 

डॉ. श्रवण बराला ने बताया कि क्षेत्र के लोग भयंकर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पहली बात कहीं पानी है ही नहीं , और है भी, तो पत्थर का पानी है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने से हमारे किसी काम का नहीं । ऐसे में बीसलपुर योजना से इस क्षेत्र के लोगों को पीने के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए। डॉ. बराला ने कहा कि समीप के फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जब बीसलपुर पेयजल योजना से पानी मिल रहा है तो हमारे साथ सौतेला व्यवहार क्यों। हम भी गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। चौमूं विधानसभा क्षेत्र को बीसलपुर योजना से जोड़कर पेयजल संकट से तत्काल निजात दिलाई जाए। साथ ही पुरज़ोर माँग करते हुए जल संकट के स्थाई समाधान के लिए नदियों को जोड़ा जाने का सुझाव दिया । इसके लिए चौमूं, आमेर, शाहपुरा, विराटनगर एवं संपूर्ण जयपुर, सीकर, अजमेर, नागौर की पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए शारदा यमुना प्रोजेक्ट को अमल में लाया जाना चाहिए। 

इतना ही नहीं डॉ. बराला ने कहा कि आए दिन प्राकृतिक प्रकोपों से किसान की फसलों का नुकसान होता रहता है। इस बार पाला पड़ने से सरसों एवं जौ की फसलों में 80 से 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है। बावजूद इसके समय पर गिरदावरी तक नहीं हो सकी। किसान स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। किसानों को बर्बाद फसलों का मुआवजा देने के लिए उचित योजना बनाई जाए। फसल खराबे के बाद गिरदावरी की निश्चित समय सीमा तय की जाए। साथ ही फसलों का मुआवजा देने के लिए नियम बनाएं जाएं, जिसमें मुआवजा देने का एक निश्चित समय तय किया जाए। इसमें लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान किया जाना चाहिए। इन दिनों बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बावजूद सुबह-शाम व रात्रि में बिजली कटाैती की जा रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान आ रहा है। ऐसे में उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फिर सकता है। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह बिजली कटौती तुरंत बंद की जानी चाहिए। उन्होंने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार से गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। 

पंचायत की जनता ने अपनी एक और दुविधा इस चौपाल में साझा की और कहा कि आवारा पशुओं से खेती बचाने के लिए हम किसानों की रातों की नींद हराम हो रही है। वे रात-रातभर जागकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फसलों को अवारा पशुओं से बचाने के लिए सरकार द्वारा स्थायी गौशालाएं खोली जानी चाहिए, जिनमें आवारा पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था की जाए। 

डॉ. बराला ने लोगों से कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है और बिना एकजुट हुए किसी भी सूरत में सरकार हमारी बात नहीं मानेगी। ऐसे में आप सब एकजुट होकर गांवों के विकास के लिए किए जा रहे इस यज्ञ में आहुति दें, जिससे चौमूं विधानसभा क्षेत्र के खेत फिर से लहलहाने लगें और हमारे किसान भाई मुस्कुराने लगें। बता दें चौपाल के दौरान हस्ताक्षर अभियान में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. बराला ने कहा कि चीथवाड़ी की जनता का अपनापन एवं आशीर्वाद पाकर मैं अभिभूत हूं। आप लोगों का साथ रहा तो वो दिन दूर नहीं जब हर घर पानी पहुँचेगा और खेत फ़सलों से लहलहा उठेंगे ।

इस दौरान हीरा देवन्दा पूर्व पंचायत समिति सदस्य, वेद सेढू राम डागर, बाबूलाल डागर, रामनारायण शर्मा, शैतान राम नायक, सुनील कुमार प्रजापत, संजय गगोरिया, सुरेश कुमार प्रजापत, महेश शर्मा, लोकेश प्रजापत, दिनेश गगोरिया, रामलाल बड़बड़वाल, कल्याण सहाय देवन्दा, मदन पीपलोदा, छितर झाझड़ा, झूथाराम कुमावत, जगदीश प्रसाद जिंजवाडिया, गणेश नारायण कुमावत, प्रहलाद घोसल्या, राजेंद्र बड़बड़वाल, किशन लाल जांगिड़, कैलाश कुमावत, सत्यनारायण कुमावत, रामलाल शर्मा, सत्यनारायण सोनी, शंकर लाल सेन, शकील लोहार, शंकर बुनकर, नानूराम ढबास, मदन लाल जाट, राजेंद्र डागर, मंगल पिपलोदा, नारायण डागर उपस्थित रहे।  

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments