जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) माली समाज विकास समिति चौंमू के तत्वाधान में होने वाले सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन रामनवमी 30 मार्च 2023 के पोस्टर का विमोचन भगवान सहाय सैनी पूर्व विधायक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सम्मेलन में पधारने का निमंत्रण दिया गया । मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह के आयोजन को एक अच्छी परंपरा बताया और इससे दहेज प्रथा, फिजूल खर्ची व दिखावे पर अंकुश लगता है, ऐसे सम्मेलनों पर प्रोत्साहन देते हुए सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि बढ़ाई गई है । सामूहिक विवाह समारोह के कार्यक्रम आपसी संपर्क एवं संबंध विकसित करने एवं सामाजिक समरसता बढ़ाने में सहायक होंगे ।
चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी व पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, माली समाज अध्यक्ष घीसालाल सैनी व प्रतिष्ठित लोगों ने नगर परिषद में क्रमोन्नत करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया तथा मुख्यमंत्री से बीसलपुर पानी की भी मांग रखी।
इस मुलाकात में चौमूं नगर पालिका चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी, माली समाज विकास समिति चौमूं के अध्यक्ष घीसा लाल सैनी, महामंत्री मदन लाल बागड़ी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार तिगरिया, संरक्षक रामचंद्र तुदवाल, किशनलाल इंदौरा, मोहरी लाल चांदोलिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैलाश बैंदाडिया पूर्व सरपंच, कन्हैयालाल इटावा संयुक्त मंत्री, प्रभुलाल रांई सह कोषाध्यक्ष, गेंदी लाल महांर कला, राम प्रकाश रांई आदि उपस्थित रहे ।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments