अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ विमेंस कार रैली का विशाल आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर शहर में पिंक वुमनिया, शैल्बी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और लायंस क्लब इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य का सन्देश देती विमेंस कार रैली निकाली गई। 

एड लाइफ टू योर बोन्स, हैल्दी ज्वाइंट्स हैल्दी लाइफ थीम पर आयोजित इस विमेंस कार रैली में सजी धजी 100 से अधिक कारों में सवार 500 से अधिक महिलाओं ने विभिन्न स्लोगन और कार डेकोरेशन के माध्यम से आमजन को महिला स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।


जेएलएन मार्ग पर होटल ग्रांड उनियारा से शुरू हुई इस विमेंस कार रैली को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पार्षद मनोज मुदगल, पिंक वुमनिया क्लब की फाउंडर डायरेक्टर कनु मेहता, शैल्बी हॉस्पिटल के सीएओ डॉ. प्रतीक शर्मा, मार्केटिंग हैड विशाल शर्मा, आरटेक ग्रुप के एमडी राकेश यादव, एसजीएम आउटडोर के एमडी जे.डी. माहेश्वरी एवं मिसेज एशिया इंटरनेशनल अनुपमा सोनी, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल,लायंस क्लब इंटरनेशनल के बसन्त जलेवा ने झंडी दिखाकर रवानगी दी। यह विमेंस कार रैली ग्रांड उनियारा से प्रारंभ होकर मयूर गार्डन, अपेक्स सर्किल, जगतपुरा, अक्षयपात्र मंदिर आदि शहर में विभिन्न स्थानों से होते हुए जेएलएन मार्ग त्रिमूर्ति सर्किल स्थित होटल ग्रैंड उनियारा पहुंचकर संपन्न हुई।

भव्य समारोह में रैली में शामिल प्रतिभागियों को बेस्ट थीम स्लोगन, बेस्ट डेकोरेटेड कार, बेस्ट कॉस्ट्यूम ऑफ पार्टिसिपेट ऑन थीम, बेस्ट ग्रुप अवॉर्ड सहित विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया। इस अवसर पर शैल्बी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा महिला स्वास्थ्य पर टॉक शो, फूलों की होली, भांगड़ा, जुम्बा सहित अनेक मनोरंजक गतिविधियां हुई।समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट संजय यादव ने विजेताओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार बांटे | 

इस अवसर पर याया सोसायटी की फाउंडर मधुलिका सिंह, प्रिस्टीन ग्लोबल हेल्थकेयर की डायरेक्टर पूनम मदान, दीप ज्योति के एमडी दीपक गोयल और इनर व्हील क्लब ऑफ जयपुर ईस्ट की प्रेसिडेंट तूलिका गोयल, पंजाबी समाज की अध्यक्ष प्रीति मल्होत्रा, फिटनेस कोच रिकी सिंह, मनीष गोयल, डॉ. राजेश शर्मा, विकास खटोड़, संदीप अग्रवाल, योगिता जलेवा, राजेंद्र अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सपना अग्रवाल, वर्षा खटोड़ ,सोनिका अग्रवाल ,जया सांघी, अनुराग सांघी, कृष्णा अग्रवाल, उषा जोया, वीनू ,मंजीत अरोड़ा, मनन जलेवा, आदित्य संघी, कुमकुम गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन एंकर लोयन प्रीति सक्सेना ने किया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments