खाटू श्‍याम जी दर्शन का बना रहे हैं प्लान, जानिए क्या है पहुंचने का तरीका

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) भारत में कई खूबसूरत और प्राचीन मंदिर हैं, जहां सालभर लाखों भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इन सभी फेमस मंदिरों में से एक है खाटू श्याम जी का मंदिर। ये राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है। इन्‍हें भक्‍त कलियुग के अवतार, हारे का सहारा से लेकर लखदाता के नाम से भी पुकारते हैं। इस मंदिर की मान्‍यता देश-विदेश में है, यही वजह है की यहां दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। अगर आप भी यहां दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो यहां देखिए पहुंचने का बेस्ट तरीका। 


कैसे पहुंचे खाटू श्याम मंदिर -

ट्रेन - खाटू श्याम जी का मंदिर राजस्‍थान के सीकर में स्थित है। वैसे तो यहां पहुंचने के लिए डायरेक्ट कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। हालांकि, जयपुर नजदीकी रेलवे स्‍टेशन में से एक है। जो यहां से 80 किमी दूर है। स्‍टेशन से मंदिर जाने के लिए आप टैक्‍सी या जीप ले सकते हैं। कुछ लोग यहां पहुंच कर पैदल परिक्रमा भी करते हैं।

फ्लाइट - आप चाहें तो फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट तक जा सकते हैं। यहां से एयरपोर्ट 95 किमी दूर है। ऐसे में आप पर्सनल टैक्सी बुक कर के जा सकते हैं। 

बस - दिल्ली से यहां जाने के लिए आपको कई बसें मिल जाएंगी हालांकि आपको इनकी टाइमिंग कन्फर्म करनी होगी।

बाय रोड - अगर आप अपनी कार से यहां जाना चाहते हैं तो जयपुर हाईवे होते हुए जा सकते हैं। दिल्ली से खाटू श्याम जाने का ये बेस्ट तरीका है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments