जल महिला की भूमिका में राजस्थान की गायत्री देवी यादव हुई सम्मानित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन)  नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज  आयोजित भव्य “स्वच्छ सुजल शक्ति“ सम्मान समारोह में राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू द्वारा राजस्थान में जल महिला की भूमिका निभा रही स्वयंसेवी  गायत्री देवी यादव को जल योद्धा श्रेणी में सम्मानित किया। गायत्री देवी को यह पुरस्कार राजस्थान जयपुर के सांभर ब्लॉक इलाके में फार्म पॉन्ड बनाने के लिए ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया है।

गायत्री देवी यादव ने पिछले कई वर्षों से जयपुर की ग्राम चेतना केंद्र संस्था के साथ मिलकर सांभर ब्लाक के करीब 68 गांव में 65 महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर वर्षा जल संचयन और संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य किए तथा ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को जल साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सम्मान समारोह के बाद ग्राम चेतना केंद्र संस्था के सदस्य  बंसी लाल मीणा ने बताया कि  गायत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से वर्षा जल के संचयन और स्वच्छ जल प्रबंधन के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद करने का काम किया। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में फार्म पॉन्ड (तलाई) के माध्यम से वर्षा जल को एकत्रित करके उसको पीने और खेती में उपयोग करने लायक बनाने तथा बेहतर जल प्रबंधन करने के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया।  गायत्री देवी द्वारा ग्रामीण महिलाओं को शुद्ध पीने के पानी तथा और संचित वर्षाजल से दूसरी फसल लेने के लिए प्रशिक्षित करने के महत्वपूर्ण कामों से ग्रामीण इलाकों में परिवारों का पलायन रूका तथा उनकी आमदनी वृद्धि हुई, इससे ग्रामीण महिलाओं को सम्मान पूर्ण जीवन जीने का मौका मिला।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments