जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 नए जिलों का ऐलान कर दिया है। इसके ठीक अगले ही दिन कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है। इससे यह हिंट मिल रहा है कि पार्टी राज्य में अगला विधानसभा चुनाव अशोक गहलोत के नेतृत्व में लड़ने वाली है। अगर ऐसा होता है यहां पर सचिन पायलट की सियासी उड़ान की महत्वाकांक्षा पर रोक लगने के पूरे आसार हैं।
अशोक गहलोत की पूरी तैयारी :-
जैसे-जैसे राजस्थान विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, अशोक गहलोत ने अपने जादू का पिटारा खोलना शुरू कर दिया है। इसमें से निकलने वाली लुभावनी चीजों से एक तरफ वह जनता को रिझाने में लगे हैं। वहीं, लगता है कि दूसरी तरफ पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी गहलोत में रुचि दिखाने लगा है। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत का 19 नए जिलों का ऐलान कांग्रेस को राजस्थान में संजीवनी दे सकता है। इसके अलावा पुरानी पेंशन स्कीम को भी राजस्थान के सीएम चुनावी वैतरणी में पार उतरने के लिए अहम हथियार बना रहे हैं।
पायलट का क्या होगा :-
बता दें कि सचिन पायलट पिछले काफी अरसे से राजस्थान में अपनी सियासी जड़ें मजबूत करने में जुटे हुए हैं। खासतौर पर पिछले छह महीने में राजस्थान कांग्रेस में काफी उथल-पुथल रही है। सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच छिड़े सियासी घमासान में दोनों ने एक-दूसरे को जमकर सुनाया है। अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दार तक कह डाला था। वहीं, सचिन पायलट भी गहलोत को इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह चुके हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दोनों के बीच समझौता कराने के लिए केसी वेणुगोपाल को राजस्थान जाना पड़ा था।
भारी तो नहीं पड़ जाएगी नाराजगी :-
वहीं, अशोक गहलोत के लिए इस तरह का वीडियो जारी होने के बाद पायलट कैंप में गहमा-गहमी है। बताया जा रहा है कि पायलट गुट के विधायक इस बात को लेकर नाराज हैं। बता दें कि बीते कुछ वक्त में अलग-अलग मौकों पर विभिन्न विधायकों ने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की मांग की थी। इसमें कुछ विधायकों ने तो खुले तौर पर सचिन पायलट को कमान सौंपने के लिए आवाज उठाई थी। हालांकि जिस तरह से पार्टी ने अपना सुर बदला है, उससे लग रहा है कि गहलोत एक बार फिर से मुख्यमंत्री की पारी खेल सकते हैं।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments