जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सामोद के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक कोष से करवाए गए चिकित्सा उपकरणों के विस्तार कार्यों का लोकार्पण विधायक रामलाल शर्मा और पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव ने किया।
विधायक रामलाल शर्मा के द्वारा विधायक कोष से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सामोद के नवनिर्मित भवन के वार्ड और ऑपरेशन थियेटर में सेंट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन कार्य के लिए 5 लाख रुपये, आधुनिक एक्सरे मशीन मय सीआर सिस्टम स्थापित करने के लिए 6 लाख रुपये और इमरजेंसी यूनिट, आईसीयू, लेबर रूम, नवजात शिशु नर्सरी यूनिट, ओटी, वेल्टीनेटर, 24 कंस्ट्रेटर, 2 ऑक्सीजन सिलेंडर, 8 ऑक्सीजन रेगुलेटर एवं अन्य चिकित्सा उपकरणों के 23 लाख 81 हज़ार रुपयों की लागत सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाये मिलेगी और ग्रामवासियों को इलाज में सुगमता मिलेगी। साथ ही सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम चालू होने के साथ मरीजो को पहले की अपेक्षा बेहतर सुविधा मिलेगी। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सामोद के नवीन भवन का निर्माण कार्य विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से हुआ था जिसका आधुनिक सुविधा युक्त भवन आमजन के लिए कोरोना काल में विधायक रामलाल शर्मा शुरू कर दिया था।
सीएचसी प्रभारी डॉ नरेंद्र सेनी ने बताया कि विधायक रामलाल शर्मा द्वारा सेंट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन से मरीजो को अब सुविधा मिलेगी। साथ ही मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बनने से सर्जन, बेहोशी, अपंडेक्स, पथरी, ईएनटी, गायनीक, जनरल सर्जरी, वेंटिलेटर सहित 6 बेड का एनआईसीयू, पीलिया, नवजात बच्चो के नवजात शिशु नर्सरी इकाई की स्थापना से मरीजो को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, फल सब्ज़ी मंडी अध्यक्ष रामलाल चोपड़ा, फल सब्ज़ी मंडी पूर्व अध्यक्ष दिनेश गोरा, सरपंच बरजी देवी, पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, पूर्व सरपंच दिनेश चतुर्वेदी, प्रभारी डॉ नरेंद्र सेनी, डॉ जे.पी सैनी, डॉ. प्रदीप बारी, सरपंच बाबुलाल गुर्जर, सरपंच डॉ. सुरेश गुलिया, सरपंच मीनू देवी, मोहन लाल कपूरिया, राजेश यादव, श्रवण जाट, हिम्मत सिंह, प्रकाश सैनी, कमलेश, साँवरमल कुमावत, चंदरवीर टाँक व समस्त चिकित्सा स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments