जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
बेंगलुरु (संस्कार सृजन) जेसीआई बेंगलुरु कॉस्मो द्वारा सरकारी प्राथमिक विद्यालय कादिरेनहल्ली में प्रोजेक्ट सुजल के अंतर्गत जल शुद्धीकरण यंत्र का लोकार्पण किया गया । कार्यक्रम में कॉस्मो अध्यक्ष दिनेश मरोठी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जोन टीम का स्वागत किया और कॉस्मो द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र मान ने जेसीआई इंडिया द्वारा निर्देशित सामाजिक विकास के कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं वाटर फिल्टर उद्घाटन की सराहना की। जोन अध्यक्ष सुश्री यशस्विनी बेंगलुरु कॉस्मो को जौन 14 की सर्वश्रेष्ठ शाखा में से एक बताते हुए शुभकामनाएं संप्रेषित की । जल शुद्धीकरण यंत्र के प्रायोजक तिरुपति सिनपैक प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक माणिकलाल बाहेती ने नर सेवा को नारायण सेवा बताते हुए यह अवसर प्रदान करने के लिए जैसीआई बेंगलुरु कॉस्मो का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रायोजक परिवार का सम्मान किया गया।
वाटर फिल्टर उद्घाटन से पूर्व लगभग 90 मिनट तक स्कूली बच्चों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें आशा जैन ने परीक्षा से भय मुक्त रहने के विशेष टिप्स हुए बच्चों को जीवन में निरंतर विकास करने की प्रेरणा दी। तत्पश्चात लगभग डेढ़ सौ स्कूली बच्चों को राजवीर मरोठी के जन्मदिन के उपलक्ष में केक और जूस का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपाध्यक्ष खुशी बोराणा, श्वेता नाहता, समन्वयक मुकुल गांधी, रजनी बैद का विशेष श्रम लगा। कार्यक्रम में जॉन उपाध्यक्ष आशा जैन, जयेश भंसाली, गौतम बोथरा, गौतम खाब्या आदि की विशेष उपस्थिति रही । स्कूल प्रधानाध्यापिका अनुसूईया ने वाटर फिल्टर स्थापित करने के लिए जेसीआई बेंगलुरु कॉस्मो का आभार ज्ञापन किया।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments