जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मुंबई (संस्कार सृजन) बॉलीवुड जगत से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। सिनेमाई दुनिया के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया। सतीश के करीबी दोस्त व अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार तड़के इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि 45 साल की दोस्ती पर आज पूर्ण विराम लग गया। सतीश के बिना जिंदगी फिर कभी पहले की तरह नहीं रहेगी। सोशल मीडिया पर फैन्स और सेलेब्स सतीश को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
अनुपम खेर ने लिखा 45 साल की दोस्ती पर पूर्ण विराम :-
सतीश कौशिक ने 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसकी पुष्टि उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने की। अनुपम खेर ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, 'जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम । सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी फिर कभी पहले जैसी नहीं रहेगी।ओम् शांति!'
मिस्टर इंडिया से मिली पहचान :-
13 अप्रैल 1956 हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पैदा हुए सतीश कौशिक ने अपने एक्टिंग करियर का डेब्यू 1983 में आई 'मासूम' फिल्म से किया था। इसके बाद उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया। एक फिल्म अभिनेता के रूप में सतीश कौशिक को 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया के कैलेंडर से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश कौशिक को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। साल 1993 में 'रूप की रानी चोरों का राजा' से उन्होंने फिल्म डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा और करीब डेढ़ दर्जन फिल्मों का निर्देशन किया। सतीश कौशिक ने हर जॉनर में काम किया लेकिन उनकी कॉमेडी का कोई तोड़ नहीं था।
जाने भी दो यारों से किया था डेब्यू :-
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 13 अप्रैल 1956 हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पैदा हुए सतीश कौशिक ने अपने एक्टिंग करियर का डेब्यू 1983 में आई 'जाने भी दो यारों' फिल्म से किया था। इसके बाद उन्होंने करीब 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। साल 1993 में 'रूप की रानी चोरों का राजा' से उन्होंने फिल्म डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा और करीब डेढ़ दर्जन फिल्मों का निर्देशन किया। सतीश कौशिक ने हर जॉनर में काम किया, लेकिन उनकी कॉमेडी का कोई तोड़ नहीं था।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments