इग्नू का 36 वाँ दीक्षांत समारोह आगामी 3 अप्रैल 2023 को

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 36 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 3 अप्रैल, 2023 को मुख्यालय एवं समस्त क्षेत्रीय केन्द्रों पर होने जा रहा है। इग्नू के 36 वें दीक्षांत समारोह में मुख्यालय नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगी। 

डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर ने बताया कि जो विद्यार्थी सत्रांत परीक्षा दिसम्बर 2021 एवं जून 2022 में अपना कार्यक्रम पूर्ण कर चुके है वें 36 वें दीक्षांत समारोह के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं । 36 वें दीक्षांत समारोह में पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2023 रखी गयी है। विद्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार ना करके दीक्षांत समारोह में अपना पंजीकरण शीघ्र करावें। 

इग्नू ने जनवरी सत्र 2023 की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इग्नू कार्यक्रमों में नये प्रवेश तथा पुनः प्रवेश की अंतिम तिथि पहले 28 फरवरी, 2023 थी जिसे बढ़ाकर 10 मार्च, 2023 कर दिया गया है। अंतिम तिथि आगे बढ़ने से राजस्थान की समस्त बालिकाओं के लिए राजस्थान सरकार द्वारा चलायी जा रही बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना का लाभ उठाने का एक और सुनहरा अवसर है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को भी इग्नू के कार्यक्रमों में निःशुल्क प्रवेश लेकर इसका फायदाउ ठाने से नहीं चूकना चाहिए। विद्यार्थियों को इग्नू के कार्यक्रमों में प्रवेश लेने तथा समस्त जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाना होगा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments