युवा संवाद कार्यक्रम आयोजन हेतु युवा मंडलों सीबीओ से 14 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) प्रधानमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन के तहत भारत आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता के 75वें वर्ष और अपने लोगों संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में अमृत काल के युग में भारत@2047 की एक दृष्टि के रूप में पंच प्रण के मंत्र की घोषणा की थी। 

इस संदर्भ में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय तथा उसके स्वायत्त संगठन नेहरू युवा केन्द्र संगठन (एनवाईकेएस) द्वारा 1 अप्रेल से 31 मई 2023 तक देश भर के सभी जिलों में समुदाय आधारित संगठनों (सीबीओ) के माध्यम से ‘‘युवा संवाद-भारत@2047 ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को जिले के विभिन्न सीबीओ (समुदाय आधारित संगठनों) के सहयोग और समर्थन के साथ जिला स्तर पर आयोजित करने की योजना है जो प्रधानमंत्री द्वारा की गई | 

पंच प्रणों की कल्पना के अनुसार देश के भविष्य पर एक सकारात्मक संवाद उत्तन्न करने के लिए जिला नेहरू युवा केन्द्र के साथ हाथ मिलाएंगे। कार्यक्रम टाउन हॉल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ/ज्ञानी व्यक्ति पंचप्रण पर चर्चा करेगें और उसके बाद न्यूनतम 500 युवा प्रतिभागियों की भागीदारी के साथ प्रश्नोत्तर सत्र होगा। कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक सीबीओं को 20,000 तक की प्रतिपूर्ति की जाएगी। जो सीबीओ आवेदन करना चाहते है वे गैर राजनीतिक गैर पक्षपातपूर्ण इतिहास वाले होंगे और युवा संवाद कार्यक्रम का संचालन करने के लिए प्रर्याप्त संगठनात्मक ताकत होगी। संगठनों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं होगा। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रति जिले अधिकतम 3 सीबीओ का चयन निर्धारित समिति द्वारा किया जाएगा। मानदंडो को पूरा करने वाले इच्छुक सीबीओं नेहरू युवा केन्द्र जयपुर के जिला कार्यालय से प्राप्त निर्धारित आवेदन प्रपत्र में अपने आवेदन 14 मार्च तक जमा कर सकते है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments