कालाडेरा पधारने पर मण्डल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का स्वागत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कालाडेरा सहरिया कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय के उदघाटन समारोह मे जाते समय कालाडेरा कॉलेज मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी कालाडेरा मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई। 


कालाडेरा मण्डल के सभी 15 ग्राम पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ता एवं मण्डल के पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता,सभी मोर्चो के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केन्द्रों के संयोजक, बूथों के अध्यक्ष एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर प्रदेशाध्यक्ष का पार्टी का दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान विधायक रामलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव का भी स्वागत किया।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा, गोविन्दगढ़ पंचायत समिति के प्रधान रामस्वरूप यादव, जिला परिषद सदस्य ममता दुसाद, ओमप्रकाश दुसाद, जिला युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य शिव कुमार शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष नन्दलाल कुमावत, महामंत्री रिशपाल कुमावत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष लालचन्द यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमरचन्द निठारवाल, एस.टी. मोर्चा महामंत्री सतपाल मीणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक कुमार सैनी, पूर्व सरपंच विष्णु नागर एवं कल्याण सिंह शेखावत, मूलसिंह नरूका, ज्वालाप्रसाद शर्मा, सुरेश शर्मा, बदरीप्रसाद बागडा, रामगोपाल बाबूजी, बाघसिंह शेखावत, पिन्टू छिपा, सोहनलाल कुमावत, सुशील शर्मा, ग्यारसी लाल बागडा, बृजेश शर्मा, नाहरसिंह मीणा, नवरतन कुमावत, सुरेशचन्द शर्मा, तोफान मीणा, अमरचन्द सबल, मनोज कुमार, शंकरलाल शर्मा राहुल कुमावत, पहलवान चौपडा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments