जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
महंत रामफूल दास के सानिध्य में हुआ आयोजन
हजारों लोगों ने भंडारे में पाई पंगत प्रसादी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं चंदवाजी स्टेट हाईवे स्थित सर्व सिद्धेश्वर मालेरा धाम में 15 वाँ विराट भंडारा, माघ मेला और भजन संध्या का आयोजन मंदिर महंत रामफूलदास महाराज के सानिध्य में किया गया |
इस दौरान बाबा रामदेव जी की मनोहारी झांकी सजाई गयी | दोपहर में बाबा रामदेवजी के भोग लगाया गया | भजन संध्या में जोधपुर से पधारे गायक मोहित राज लीलन सिंगारे फैम, ममता रंगीली सुर कोकिला, शुभम बिखरनियाँ नागौर द्वारा बाबा के भजनों की मधुर प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया | इस दौरान मीठे रस से भरयोडी राधा रानी लागे, रुण झुण बाजे घुघरा, राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमने लगे | देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी के दर्शन किए और भाजनों को सुनकर अंत में प्रसादी ग्रहण की |
बाबा रामदेव करते हैं सभी की मनोकामना पूर्ण :-
महंत रामफूलदास महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि पुण्य की जड़ सदा हरी रहती है | जो भी भक्त इस मंदिर में पूर्ण श्रद्धा से आता है ,उसकी सभी मनोकामनाएं बाबा रामदेव जी पूर्ण करते हैं |
कलाकारों ने पेश की जीवंत झांकी :-
भजन संध्या के दौरान आए हुए कलाकारों प्रकाश मारवाड़ी जोधपुर, कविता भारती जोधपुर ने अघोरियों की झांकी दिल्ली, हनुमानजी, बाबा रामदेव का घोडलिया, माता जी,राधा कृष्ण,शिव पार्वती की जीवंत झांकी विशेष रुप से की |
महंत रामफूलदास महाराज भी भजनों पर झूम उठे :-
भजन संध्या के दौरान महंत रामफूलदास महाराज भी अपने को रोक नहीं पाए और जैसे ही गायक मोहित राज ने रुण झुण बाजे घुघरा गाना शुरू किया तो झूमने लगे | पंडित रविंद्र आचार्य और कैप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत भी बालाजी के भजन पर भाव विभोर होकर नाचने लगे |
महंत रामफूलदास महाराज का हुआ सम्मान : -
विशाल माघ मेले में आए हुए भक्तों और श्रद्धालुओं और शिष्यों ने महंत रामफूलदास महाराज का माल्यर्पण कर शाल ओढ़कर सम्मान किया और आशीर्वाद लिया |
विशाल माघ मेले में पधारे सभी साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का महन्त रामफूलदास महाराज द्वारा बाबा रामदेवजी का दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया | इस दौरान विधायक रामलाल शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य, ईटावा शिर्डी साईं मंदिर के महंत कैप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री प्रकाश हाटवाल, चौमूं तहसील मीणा समाज अध्यक्ष रामचंद्र मीणा, डॉक्टर हनुमान बराला, डॉ.राकेश चौधरी, शंकरलाल नटवाडिया, सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, सुनील मीणा, देव पलसानिया, प्रकृति भक्त वैज्ञानिक रामदयाल मीणा, विश्व सनातन हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीएसएस तंवर, भाजपा नेता श्याम शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग शर्मा, भाजपा युवा नेता शंकर गौरा, एडवोकेट संजय बींवाल, श्रवण सैनी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अर्जुन लाल सैनी, राजेंद्र सैनी सहित कई लोगों ने शिरकत की | कार्यक्रम का संचालन यश माहोर ब्यावर द्वारा किया गया |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069










.jpg)
0 Comments