जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज सेठ आर.एल. सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में राजस्थान राज्य महिला नीति के अनुसरण में महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ, गर्ल्स मेंटरिंग एवं उड़ान समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. सुदीप कुमावत सांख्यिकी अधिकारी, कार्यालय सलाहकार मुख्यमंत्री, शासन सचिवालय, जयपुर ने बताया की समाज में आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़े जरूरतमंद एवं असहाय वर्गों तथा परिवारों को संबल प्रदान करने हेतु राज्य सरकार द्वारा योजनाए संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाना प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य होना चाहिए। डॉ. कुमावत ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया तथा उनके क्रियान्वयन से संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन को जीवन पर्यन्त (जन्म, मरण, परण) मिल रहा है। विद्यार्थियों को सभी योजनाओं की जानकारी एवं जागरूकता आवश्यक है ताकि वह स्वयं के साथ-साथ दूसरों का भी भला कर सकते हैं। समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भी ये योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उड़ान नोडल अधिकारी एवं महिला प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. सीमा पारीक ने बताया कि जन कल्याणकारी सरकारों ने लोगों की मूलभूत आवश्यकता रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने एवं समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रकार की समाज कल्याण की योजनाएं प्रारंभ की है। ये योजनाएं विशेषकर गरीब, वृद्धजन, बीमार, शारीरिक रूप से अक्षम तथा महिलाओं से संबंधित है। अंत में डॉ. पारीक ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान वरिष्ठतम संकाय सदस्य डॉ. सीताराम कुमावत, डॉ. रजनी मीणा, डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. अंजु यादव इत्यादि संकाय सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम में उड़ान समिति द्वारा 135 छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किये गए।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





.jpeg)


0 Comments