जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
कोटा (संस्कार सृजन) समाज की मणिकर्णिका नेत्रदानी स्व. सुनीता गुप्ता धर्मपत्नी राधेश्याम गुप्ता (बौबस परिवार) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया जायेगा |
मेड़तवाल वैश्य नवयुवक-नवयुवती संघ एवं श्री फलौदी महिला मंडल सेवा समिति ने समाज के कोरोना काल के दोरान विभिन्न कारणों से दिवंगत हुए इष्ट परिजनों की पुण्यतिथि एव अन्य पारिवारिक दिवस पर सामाजिक सरोकार के तहत अनवरत रूप से रक्तदान शिविर का बीड़ा उठाया है | इसी पहल को देखते हुए इस बार रक्तदान शिविर कल रविवार को प्रात 10 बजे से 4 बजे तक अनवरत रूप से आयोजित किया जा रहा है जो पहली बार सामाजिक सरोकार के तहत राधेश्याम गुप्ता बौबस परिवार की धर्मपत्नी नेत्रदानी स्व.श्रीमति सुनीता गुप्ता की प्रथम पुण्य स्मृति पर इसका आयोजन हो रहा है |
समाज के सभी युवा महिलाओं पुरुषों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और समाज कार्य मानवता के पुनीत कार्य के साथ समाज जनों की उपस्थिति मे प्रथम पुण्यतिथि को रक्तदान महोत्सव के रूप मे करना एक समाज के लिए प्रेरणास्पद है | राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी प्रारम्भ से ही रक्तदान के लिए सक्रिय थी और यही नहीं नेत्र दान का संकल्प भी उन्होंने बहुत पहले लिया था जो असमय जाने पर परिवार जनों ने दुःख की घड़ी में नेत्रदान भी करवाया था | उन्होंने कहा कि मुझे फक्र है कि आज वे किसी की आखों मे आज भी मौजूद है, उनकी प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर समाज जनों, इष्ट मित्रों, शुभचिंतकों से जो रक्तदान हेतु सकरात्मक सामाजिक मानवीय सम्वेदना के समय जो साथ मिल रहा है यह मेरे लिए एक दिल को अनुभूत कर देने वाला क्षण है |
नवयुवक संघ उपाध्यक्ष समिति मीडिया प्रभारी डॉ.नयन प्रकाश गाँधी ने बताया की शिविर में महिला मंडल अध्यक्षा शारदा गुप्ता,शोभा गुप्ता,प्रीति गाँधी एवं कार्यक्रम समन्वयक गुंजन गुप्ता ,नवयुवक संघ के अध्यक्ष पंकज मेड़तवाल ,राहुल गुप्ता ,रवि गुप्ता,चेतन गुप्ता सतत रूप से सक्रिय है और समाज जनों को रक्तदान के लिए मह्त्व बताते हुए जागरूकता के साथ प्रेरित कर रहे है | पहली बार किसी समाज परिजन की पुण्यतिथि पर युवा कपल को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित कर समाज मे समरसता एव सामाजिक कार्यो को प्रोत्साहित किया जा रहा है |
कार्यक्रम समन्वयक गुंजन गुप्ता ने बताया की कोई भी परिजन इष्ट मित्र जो रक्तदान करने के इच्छुक है वो मेडतवाल समाज छात्रावास (गायत्री मन्दिर के सामने) विज्ञान नगर, कोटा पहुंचकर संबंधित आवश्यक जांच करवाकर रक्तदान कर सकते है | सभी रक्तदान करने वालो का नवयुवक संघ एवं महिला मंडल कोटा की और से एव संबंधित ब्लड बेंक अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रशस्ति पत्र ,गिफ्ट मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया जाएगा |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments