राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

कंवरपुरा / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चोखली का बास, कंवरपुरा में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन कंवरपुरा सरपंच सुमन देवी बुनकर की अध्यक्षता एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी घनश्याम बबेरवाल के मुख्य आतिथ्य में बड़े धूमधाम से किया गया। 


इस अवसर पर विद्यालय भूमि के पट्टे की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंच ने विद्यालय के संस्था प्रधान श्याम सुंदर वर्मा एवं छाजू राम जाट को विद्यालय भूमि का पट्टा सौंपा। सभी ग्राम वासियों एवं संस्था प्रधान ने सरपंच महोदया एवं सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के भामाशाह श्याम लाल यादव ने विद्यालय को 60 मोमेंटो एवं 16×25 नाप की टीनसेड छाया करवाने की घोषणा की। साथ ही वार्ड पंच उमराव मल यादव ने संपूर्ण बच्चों को टाई बेल्ट और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को टेबल कुर्सी देने की घोषणा की। भामाशाह श्री सीताराम यादव ने विद्यालय को साउंड सेट और सुंदर ठोठवाल ने विद्यालय को पंखा भेंट किया। सभी भामाशाह का विद्यालय के संस्था प्रधान और सरपंच ने मोमेंटो देकर आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर पंचायत समिति प्रतिनिधि मोहन यादव ,उपसरपंच सुशीला देवी, एसएमसी अध्यक्ष कालूराम यादव, मुरलीधर, भूराराम, रामेश्वर, अर्जुन, गोपाल, सुरेश, बाबूलाल आदि लोग उपस्थित रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments