जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
भवानीमंडी (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर पुण्य तिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई। प्रातः 11 बजे सभी स्टाफ व विद्यार्थियों ने 2 मिनिट का मौन रखा।
विद्यार्थियों व स्टाफ ने सर्व धर्म प्रार्थना सभा कर रघुपति राघव राजा राम,पतित पावन सीताराम भजन गाया व बापू को याद किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य धीरज सिंह चन्द्रावत ने गांधी जी के विचारों को वर्तमान में भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने आजादी की जंग में गांधी जी के योगदान को समझाते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने हमें सत्य व अहिंसा के बल पर अंग्रेजों से हमारे देश को आजादी दिलाई।
कार्यक्रम में शिक्षक साहित्य्कार राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि गांधी जी ने स्वावलम्बन का पाठ पढ़ाया है। जो मनुष्य भगवतगीता गीता के अनुसार बताए रास्ते पर चलता है वह कर्मनिष्ठ बनकर देश की सेवा के काम करते हैं । घनश्याम नागर वरिष्ठ अध्यापक, देवी सिंह नागर अध्यापक ,प्रीतिबाला जैन अध्यापिका, मांगीलाल मीणा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्सव प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने किया।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments