पूर्व विधायक सैनी द्वारा गणतंत्र दिवस पर किया कांग्रेस कार्यालय पर झंडारोहण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के मोरीजा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 74वें गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया गया। 


पूर्व विधायक सैनी ने बताया कि देश स्वतंत्र होने के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था। इस दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। 26 जनवरी को संविधान लागू करने का एक प्रमुख कारण यह भी है कि सन् 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की पूरी तरह से आजादी की घोषणा की थी। गणतंत्र दिवस के दिन हम उन महान पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं और प्रेरणा लेते है कि हम भी इन्ही महान पुरुषों की तरह अपने देश के लिए अपने प्राण त्याग देंगे, उसकी आन मान और शान की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहेंगे और दोबारा कभी अपने देश को गुलामी की ज़नज़ीरो में बंधने नहीं देंगे हम सब को इन देश भक्तो से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रत्येक भारत वासियों को भारत के शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए और हर भारतीय का कर्तव्य बनता है कि वह देश के विकास के लिए अपना पूरा योगदान दे और देश की रक्षा के लिए हर समय खड़ा रहे। 

इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नानकराम लांबा, वरिष्ठ कांग्रेस शरद चंद चौहान, सीमा यादव, अर्जुन निठारवाल, मदनलाल इंदौरिया, कैलाश सेठी, युवा नेता रामकिशोर सैनी, दिनेश सैनी, छितरमल बबेरवाल, एडवोकेट चिराग जैन, रमेश भातरा, बंटी सैनी, पार्षद रमेश चंद्र सैनी, ओम प्रकाश यादव, शायर मल सैनी, इमामुद्दीन कुरेशी, वेद प्रकाश कुमावत, अशोक बलेसरा, नानूराम मंडोलिया, सीताराम यादव, रामावतार सैनी, पुष्पेंद्र प्रजापत, अशोक कुमार, रमेश चंद शर्मा, सुवालाल जाट, विक्रम कुमावत, चरणसिंह चौधरी, रमेश गोठवाल व राकेश इंदौरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments