जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के वार्ड नं. 23 भोजलावा में गणतंत्र दिवस पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के नेतृत्व में कांग्रेसियों के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज किया। पूर्व विधायक सैनी, चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी, डॉ. शिखा मील, डॉ. राम नारायण यादव, डॉ. जेपी सैनी, डॉ. हनुमान बराला, सेवादल संगठन लल्लूराम सैनी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुभारंभ कर भोजलावा बूथ संख्या 204 में घर-घर जाकर कांग्रेस की विचारधारा व गहलोत सरकार के द्वारा चौमूं विधानसभा में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। इस अभियान तहत कांग्रेसी राहुल गांधी के संदेश को लेकर विधानसभा के हर घर तक पहुंचाएंगे। साथ ही गहलोत सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को बताएंगे।
पूर्व विधायक ने बताया कि वर्तमान में देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। युवा बेरोजगार है और महंगाई आसमान छू रही है। सारी संपत्ति चंद उद्योगपतियों के कब्जे में है। लोगों को एक धर्म को दूसरे धर्म, एक जाति को दूसरी जाति से व एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाया जा रहा है।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नानकराम लांबा, कृष्णकांत जोशी, गिरिराज देवन्दा, पंचायत समिति सदस्य गोगराज देवन्दा, गोपाल गुलिया, पार्षद आशीष यादव, रमेश चंद्र सैनी, अनिल कुमार सैनी, आमिर खान, इमामुद्दीन कुरेशी, ओम प्रकाश यादव, अशोक कुमार रच्छौया, शायर मल सैनी, फिरोज नागौरी, राजेंद्र इंदौरा, प्रतिभा नुवाल, मालसिंह कुमावत, सरपंच मुकेश कुमार मीणा, प्रहलाद शर्मा, बाबूलाल सिंगोदिया, डॉ. पीडी यादव, प्रोफेसर सी बी यादव, हीरालाल जादम, मालीराम यादव, गौरी शंकर कुमावत, सीताराम यादव, गेंदी लाल सैनी, मनोज अटल, कैलाश तिवाड़ी, युवा नेता रामकिशोर सैनी, अभिषेक मोरदिया, कालूराम सांखला, रामनिवास गागर, सीताराम यादव, सुरेंद्र यादव, रामावतार सैनी, ओमप्रकाश बुनकर, अर्जुन निठारवाल, राजेंद्र बागड़ा, सुरेश सेरावत सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments