होली होराइज़न स्कूल में सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मुम्बई (संस्कार सृजन) कल्याण पूर्व स्थित होली होराइज़न स्कूल में दादा दादी, नाना नानी सम्मान समारोह मनाया गया | इस अवसर पर बोलते हुये स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत क्षितिज ने कहा कि आज समाज में बुजुर्गो के हालात ठीक नहीं हैं | बहुत से परिवारों में बुजुर्गो को अपमान जनक जीवन जीने को मज़बूर होना पड़ रहा है | स्कूल में बुजुर्गो का सम्मान कर हम बच्चों और उनके माता पिता को यह संदेश देना चाहते हैं कि हमें अपने बुजुर्गो का सम्मान करना चाहिए | यह जीवन यह शरीर उन्हीं से हमें मिली है |

इस अवसर पर वरिष्ठ जनों की आरती उतारी गई, उन पर फूलों की वर्षा की गई,उन्हें शॉल से सम्मानित कर सम्मान पत्र भी दिया गया | आयोजन में स्कूल के बच्चों के दादा दादी, नाना नानी के साथ साथ स्थानीय बुजुर्गो ने भी सैकड़ो की संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई | इस अवसर पर वरिष्ठजनों के लिए विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया | जिसमें बड़े हर्षोल्लास के साथ बुजुर्गो ने हिस्सा लिया | 

इस सम्मान समारोह भगवान तिवारी, संकठा प्रसाद उपाध्याय, गिरिजाशंकर मिश्र, रामचंद्र दूबे, प्यारेलाल यादव, उमाशंकर दूबे, श्रीकांत त्रिपाठी, अमरावती, संगीता, गौरीशंकर पाण्डेय,सविता, सभाजीत पाण्डेय, स्वेतांक उपध्याय, इंद्रजीत सिंह, रामप्रसाद कोरी, श्याम शिंदे, मनोरमा पवार, जी. मेघल, रामद्वार जायसवार, सुधीर कुलकर्णी, महेश कोटियन, अख्तर खान, खातून तरंन्नुम, गिरीश नायर आदि के साथ सैकड़ो लोगों ने भाग लिया | यह आयोजन लोगों में चर्चा का विषय बना रहा |

रिपोर्ट - विनोद कुमार दुबे

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments