विक्रम सिंह जोधा ने की जन जागरण अभियान के लिए 45 वार्डों में 495 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पूर्व पार्षद कांग्रेस नेता विक्रम सिंह जोधा ने चौमूं में सीवर लाइन बीसलपुर बांध का पानी और मेट्रो ट्रेन के लिए 14 दिसंबर से चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के लिए चौमूं नगरपालिका के 45 वार्डों में 395 सदस्य को नियुक्त किया  |


जोधा ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में 11 सदस्य नियुक्त हुए हैं जिनमें 6 युवा, तीन बुजुर्ग और 2  महिलाओं को शामिल किया गया है यह सभी कार्यकर्ता अपने वार्ड वासियों को जागरूक करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए वार्ड पंचायतों का आयोजन करेंगे, जिससे संपूर्ण चौमूं नगरपालिका की जनता को इन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एकजुट करके विशाल स्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा और चौमूं में एक विशाल रैली के माध्यम से चौमूं की इन समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार को प्रेरित किया जाएगा इसके अलावा सोशल मीडिया के द्वारा जनता को जोड़कर इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने के लिए निवेदन किया जाएगा | 

यह समस्या संपूर्ण चौमूं नगरपालिका क्षेत्र की है जिस को दूर करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है | अभी सर्दी के मौसम में भी लोग गर्मियों की तरह पानी के लिए परेशान हो रहे हैं, माताएं बहने रात को जग जग कर पानी भरती है इससे ठंड में जनप्रतिनिधि आराम से सोते हैं और जनता पानी जैसी मुख्य समस्या से जूझ रही है इसलिए जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्या को समझ कर और इसे दूर करने के लिए अपने राजनीतिक मतभेद को त्याग कर जनता की सेवा के लिए आगे आना होगा अन्यथा जनता इन जनप्रतिनिधियों को माफ नहीं करेगी |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments