इधर बहन की जयमाला हो रही थी...उधर भाई की हत्या

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नवादा (संस्कार सृजन) नवादा में बहन की शादी में आए भाई की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से उसे बेरहमी से मारा गया है। जहां शादी हो रही थी वहां से थोड़ी ही दूर एक खेत से बिना कपड़ों के उसका शव मिला है। वो जयमाला के दौरान से ही गायब था। उसकी मौत के बाद गांव में मातम परसा हुआ है। बहन की विदाई से पहले भाई की अर्थी गांव से उठी।


युवक का शव आज सुबह वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में मिला है। मृतक की पहचान सोनवर्षा गांव के निवासी स्वर्गीय शिवनंदन प्रसाद के 30 वर्षीय बेटे पिंकू कुमार के रूप में हुई है।पिंकू कुमार बहन की शादी में शामिल होने आया था। भवानीबीघा गांव से बारात आई थी। मृतक दूल्हे को मौसेरा भाई लगता था। वो रिश्ते में लड़की का भी भाई था। मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं लड़की की डोली विदाई होने से पहले ही गांव में अर्थी निकली। पूरे गांव में शादी का माहौल मातम में बदल गया है।

मृतक के भाई श्रवण कुमार ने बताया कि रात में भाई नहीं मिल रहा था। काफी खोजबीन किए तो खेत के किनारे पूरे खून से लथपथ भाई के शव को बरामद किया गया है। आशंका है कि मेरी भाई की हत्या की गई है। बताया जाता है कि मृतक को 2 बेटे भी है और अपने परिवार के साथ रहकर किसानी काम किया करता था।  इस मामले पर वारिसलीगंज थाना प्रभारी ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। हत्या का वजह अब तक सामने नहीं आया है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments