जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मुंबई (संस्कार सृजन) कल्याण पूर्व स्थित होली होराइजन स्कूल में मम्मी पापा वेलकम डे मनाया गया | इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं ने अपने अपने माता पिता की आरती शिक्षकों की देखरेख में उतारी | प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत क्षितिज ने बताया की स्कूल में हर वर्ष हैप्पी फैमिली मंथ मनाया जाता है, जिसके अन्तर्गत सभी छात्र छात्राओं को पूरे एक माह एकदम भारतीय परम्पराओ के साथ माता पिता के साथ दिनचर्या बितानी होती है, जिसमें सुबह से लेकर रात सोने तक की दिनचर्या शामिल होती है |
प्रत्येक दिन की रिपोर्ट अपने क्लास टीचर को एक चार्ट पर देनी होती है | यह चार्ट उन्हें स्कूल से ही मिलता है, डॉ. क्षितिज ने कहा की हम दूसरी संस्कृतियों को अपनाएं अच्छी बात है, परन्तु अपनी संस्कृति छोड़े यह बात ठीक नहीं | इसी बात को ध्यान में रखकर पिछले उन्नीस वर्षो से इस तरह का आयोजन स्कूल में किया जाता है, इससे जहाँ बच्चों में अपने मापा पिता के प्रति आदर का भाव उत्पन्न होता है | वहीं माता पिता भी अपनी संस्कृति से जुड़ते दिखते हैं | इस उत्सव में छात्र छात्राओं के साथ साथ पालकों और शिक्षकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया | जिसके चर्चा पूरे परिसर में है |
रिपोर्ट - विनोद कुमार दुबे
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpeg)
0 Comments