महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षण एवं विकास संस्थान टोंक द्वारा आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उनियारा / टोंक (संस्कार सृजन) टोंक में जिला स्तर का बहुत बड़ा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षण एवं विकास संस्थान टोंक द्वारा प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास महादेवाली टोंक में हुआ | जिसमें मुख्य अतिथि समारोह के उद्घाटन जस्टिस देवेंद्र कच्छाहावा अध्यक्ष राजस्थान उपभोक्ता विविद प्रतिलोप आयोग रहे | 

कार्यक्रम में डॉ निर्मल गहलोत संस्थापक उत्कृष्ट कोचिंग क्लासेज ने सभी अतिथि व प्रतिभाओं को ऑनलाइन संबोधित किया और प्रतिभाओं को बताया कि हमेशा व्यक्ति के मन और दिमाग में दो मैनेजर होते हैं मिस्टर यस और मिस्टर नो मिस्टर यश सकारात्मक की ओर ले जाता है और मिस्टर नो नकारात्मक की तरफ इसलिए हमेशा मिस्टर यश को अपने दिमाग में रखना चाहिए ताकि हम भविष्य में आगे बढ़े और लगातार मेहनत करते रहें जिससे हमें मेहनत करने से हमारी मंजिल अवश्य मिलेगी मिस्टर नो को दिमाग से निकालना होगा और सफल होना है तो विद्यार्थियों को समय को ध्यान में रखते हुए समय के अनुसार रात्रि में 10:00 बजे सोना और सुबह 5:00 बजे उठना जरूरी है समय-समय पर अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है और आगे बढ़ना है तो मिस्टर यश को दिमाग में बिठा कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए।

अध्यक्षता कनिष्क सैनी अतिरिक्त जिला कलेक्टर, शंकर लाल सैनी अतिरिक्त जिला कलेक्टर, डॉ राम अवतार सैनी सहादात अस्पताल टोंक, डॉक्टर अभिषेक छारोड़िया हाउसिंग बोर्ड टोंक, डॉक्टर शंकर लाल सैनी जयपुर, डॉक्टर सुरेश सैनी सहादत अस्पताल टोंक, डॉ सुनीता सैनी, सीताराम कटारा, कमलेश सिंगोदिया, सुरेश सैनी प्रदेश अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी संघ राजस्थान जयपुर, आयोजन समिति अध्यक्ष रामविलास सैनी, अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी संघ टोंक, एडवोकेट कैलाश सैनी, शिवरतन अजमेरा, कमलेश सोलंकी, सीताराम सोलंकी, राम अवतार सैनी ने मंच संचालन किया | बालमुकुंद सैनी, पांचू लाल सैनी, बनवारीलाल सैनी, प्रभु लाल सैनी, तेजपाल सैनी, अजय सैनी, नवरत्न सैनी, नरेंद्र सैनी, महेंद्र सैनी, कमलेश सैनी, बिर्धि चंद सैनी, कन्हैयालाल सैनी, चिरंजी लाल सैनी, लोकेश सैनी, अशोक सैनी, कैलाश सैनी सहित अधिकारी कर्मचारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे | 

इस अवसर पर कक्षा 10 के 89 छात्र, कक्षा 12 के 89 छात्र, खेल जगत के 31 और नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व कुल 320 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया रहें | जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्र/ छात्राओं, खेल जगत प्रतिभावान, राजकीय सेवा नवनियुक्त कर्मचारी, अधिकारी, सामाजिक क्षेत्र में राज्य स्तर पर सम्मानित हुए समाजसेवी का सम्मान किया | सामाजिक व खेल क्षेत्र में समाज के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत सम्मानित किया गया लगातार कार्य कर रहे हैं जिसे देखकर समाज द्वारा मोमेंटो, प्रमाण पत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया है।

रिपोर्ट - अशोक सैनी 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments