जेकेके में नए साल की पहली शाम का हुआ आगाज़,मेरी आवाज ही पहचान है

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) चित्रांश आर्ट्स एंड कल्चरल ग्रुप द्वारा 40 चित्रांश कलाकारों द्वारा गायन एवं नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। जेकेके में गीतों भरी शाम "मेरी आवाज़ ही पहचान है" का आगाज किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत मंच संचालक रविन्द्र भटनागर शर्मा एवं सपना पाठक सक्सेना ने अपने दिलकश अंदाज़ में अतिथियों का स्वागत सत्कारकर मुख्य अतिथि प्रभा माथुर एवं विशिष्ट अतिथि विवेक निगम, रवि माथुर, विमल सक्सेना, वीके माथुर राधा, मोहन माथुर, जेपी माथुर, गुंजन सक्सेना, राधा गोविंद माथुर, अमित कुलश्रेष्ठ, धर्मवीर सिंह, गौरव सक्सेना, सत्य प्रकाश माथुर द्वारा श्री चित्रगुप्त भगवान एवं सरस्वती जी की अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया गया | आतिथ्य सत्कार में शॉल, दुपट्टा एवं मोमेंटो प्रदान किए गए | कार्यक्रम निदेशक राकेश श्रीवास्तव द्वारा मेरी आवाज ही पहचान है भाग-3 की घोषणा कर अतिथियों से कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन करवाया गया। 

गणपति वंदना की मोहक प्रस्तुति किशिका का माथुर द्वारा की गई। गीतों के सुरीले सफर की शुरुआत में सुहानी श्रीवास्तव द्वारा कीबोर्ड पर इंस्ट्रुमेंटल वादन किया गया | धर्मेंद्र माथुर, आकांक्षा माथुर द्वारा हम तो तेरे आशिक हैं, विष्णु कुमार पलक श्रीवास्तव द्वारा शायद मेरी शादी का ख्याल, उदय शंकर माथुर अर्चना माथुर द्वारा खयालों में किसी के, दिनेश माथुर मोनिका माथुर द्वारा इस प्यार से मेरी तरफ ना देखो, अंबे माथुर वंशिका कुलश्रेष्ठ द्वारा आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, हिमांशु माथुर प्रशंसा श्रीवास्तव द्वारा क्या यही प्यार है की दिलकश अंदाज में प्रस्तुतियां दी गई |

अगले क्रम में जेपी माथुर सलोनी माथुर द्वारा दिल है कि मानता नहीं, डॉ रवि माथुर अन्ना अशोक कुलश्रेष्ठ द्वारा यह मौसम रंगीन समां, अशोक माथुर रिचा माथुर द्वारा आजा सनम मधुर चांदनी में हम, स्वयं श्रीवास्तव चेस्टा माथुर ने अजीब दास्तां है यह सुना कर पूरे सभागार की तालियों की गड़गड़ाहट से सबका मन मोह लिया | हिना माथुर द्वारा घर मोरे परदेसिया पर कथक नृत्य प्रस्तुति दी गई | 8 साल के शिवम श्रीवास्तव ने रैप सॉन्ग गाकर दर्शकों को वंस मोर कहने पर मजबूर किया | शैलेंद्र माथुर शीतल सिन्हा द्वारा सावन का महीना पवन करे शोर, जितेंद्र नाग रेखा ने देखो मौसम क्या बहार है, प्रदीप माथुर वंशिका कुलश्रेष्ठ मेरे प्यार की उम्र हो, विष्णु कुमार डॉक्टर मीतू माथुर जाने कैसे कब कहां, डॉ केशव श्रीवास्तव विनीता श्रीवास्तव द्वारा देखा एक ख्वाब तो, आभास माथुर सलोनी माथुर ने तुझे देखा तो यह जाना सनम, देवेंद्र सिन्हा अन्ना अशोक कुलश्रेष्ठ हाल कैसा है जनाब का, स्वयं श्रीवास्तव किसी की मुस्कुराहटों पे और आद्या सक्सेना ने लावणी डांस पर प्रस्तुति कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया | कार्यक्रम के अंत में सभी गायक कलाकारों द्वारा जिंदगी मिलके बिताएंगे गाकर के कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति दी गई | कार्यक्रम के अंत में राकेश श्रीवास्तव ने सभी दर्शकों का एवं सभी अतिथियों का जवाहर कला केंद्र के समस्त स्टाफ का कार्यक्रम से जुड़े बैनर प्रिंटिंग फ्लेक्स प्रिंटिंग वालों का जवाहर कला केंद्र के तकनीशियन एवं कार्यक्रम संचालक टीम डॉक्टर संकल्प कुलश्रेष्ठ, संजय माथुर, अतुल माथुर, रविंद्र शर्मा भटनागर, गोविंद स्वरूप माथुर, रितेश श्रीवास्तव, सपना पाठक, वर्षा श्रीवास्तव, मनीषा माथुर, श्रीमती कुलदीप शर्मा का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments