चौमूं माली समाज में महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की मूर्ति का हुआ अनावरण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाला सैनी ने कहा बिना शिक्षा देश और समाज की प्रगति संभव नहीं !

देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले ने जगाई थी शिक्षा की अलख !

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती पर शहर के रींगस रोड स्थित सैनी समाज सभा भवन में महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले की मूर्ति का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। फुले दंपत्ति की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और बालिकाओं ने आरती उतारी।


पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, पूर्व विधायक खेतड़ी पूरणमल सैनी और पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की मूर्ति का अनावरण किया। 

पूर्व कृषि मंत्री सैनी ने समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाना है तो शिक्षा का दामन थामना होगा। बिना शिक्षा के सामाजिक प्रगति संभव नहीं है। यह बात उस दौर में महात्मा ज्योतिबा फुले ने भली-भांति तौर से समझ ली थी। तभी तो तमाम विरोध और संघर्षों को झेलते हुए सावित्री बाई फुले को उन्होंने कलम की डोर से जोड़ा। महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्री बाई फुले के सपनों को साकार करना है तो हमें शिक्षा के बल पर ही आगे बढ़ना होगा। तभी देश और समाज की प्रगति संभव है। 

जैतारण विधायक अविनाश गहलोत ने कहा कि आज का दौर शिक्षा का है। हम हमारे परिवार में बच्चों की शिक्षा पर प्रमुखता से ध्यान दें। बालिका का कन्यादान करने से पहले शिक्षा का दान करें। एक शिक्षित बालिका दो परिवारों को रोशन करती है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों का त्याग कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। 

पूर्व विधायक खेतड़ी पूरणमल सैनी और चौमूं पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने भी समाज बंधुओं से महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के दिखलाए गए मार्ग पर चलकर देश और समाज की प्रगति के लिए कार्य करने की बात कही।

इस मौके पर माली समाज संयुक्त मंत्री कन्हैयालाल पापटवान ने कहा कि सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका थी। जिसने शिक्षा की अलख जगाई। इस मौके पर आए हुए अतिथियों से फुले दंपति को भारत रत्न देने एवं उनकी जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की गई। आए हुए अतिथियों का माला, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।


माली समाज विकास समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी ने बताया कि इस मौके पर चौमूं नगरपालिका चैयरमेन विष्णु कुमार सैनी, सैनी विकास संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष गुड्डू सैनी शाहपुरा, नागरिक अधिकार संस्था अध्यक्ष सुरेश सैनी एनएचआई, प्रदेश अध्यक्ष छुट्टनलाल सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजमल ठेकेदार,उपाध्यक्ष हीरालाल पांच्या, नर्सिंग ऑफिसर प्रवीण सैनी, प्रदेश माली महासभा तहसील अध्यक्ष गैंदीलाल सैनी, भवन निर्माण समिति अध्यक्ष सायर मल सैनी, महामंत्री घीसालाल तंवर, राधेश्याम तंवर,रघुवरदयाल माली एलआईसी, पूर्व चेयरमैन नानूराम सैनी, डॉ.मान प्रकाश सैनी, पूर्व चेयरमैन गोविंदनारायण सैनी, रामेश्वर सिंगोदिया,मदनलाल मालेरिया,संतोष चांदोलिया,कोषाध्यक्ष प्रभाती लाल सोनगरिया,सुरेश तंवर सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन एंकर दीपा सैनी ने किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments