पत्रकार संस्था चौमूं की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ गठन, कमलेश शर्मा बने तीसरी बार अध्यक्ष

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के नगरपालिका सभागार में पत्रकार संस्था चौमूं की मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें संरक्षक पद पर दिनेश कुमार कुमावत, अध्यक्ष पद पर कमलेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोज सैनी, महामंत्री मनीष यादव, उपाध्यक्ष जेपी डागर, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, मीडिया प्रभारी गुलाब बागोरिया व पंकज बागड़ा, संगठनमंत्री मदनलाल सैनी, राजेंद्र सैनी, भंवरलाल सैनी, राजेश स्वामी, मुकेश सैनी को सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर पत्रकार संस्था चौमूं की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। 


इस मौके पर पत्रकार संस्था के नवनिर्वाचित संरक्षक दिनेश कुमावत ने कहा कि पत्रकार हितों को लेकर संगठन को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। पत्रकार संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने कहा कि  पिछले कई वर्षों से लगातार पत्रकार संस्था के सदस्यों की कार्यालय आवंटित करने की मांग को लेकर जो चर्चा चल रही है उसको सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के सहयोग से पूरा किया जाएगा और शिक्षा, मेडिकल और अन्य जरूरत से जुड़ी हुई समस्याओं का भी जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। 

पत्रकार संस्था के नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र में चौथा स्तंभ माना जाता है। इस मीडिया के माध्यम से राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक सहित अन्य हर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। और आमजन की जुड़ी हुई समस्याओं को भी मीडिया के द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। 

नवनिर्वाचित महामंत्री मनीष यादव ने कहा कि पत्रकार संस्था चौमूं के सदस्यों का अन्य किसी क्लब या संगठन से कोई वास्ता नहीं है। सिर्फ पत्रकार संस्था जो पिछले 13 वर्षों से लगातार पत्रकार हितों के संगठन में काम कर रही है। उसी संस्था हित में पुन: सभी साथियों ने मिलकर जो समर्थन दिया। उसके लिए सभी का हार्दिक आभार और पत्रकार हितों के लिए हर संभव मदद करने का सभी ने संकल्प लिया। पत्रकार संस्था के 

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जेपी डागर ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का आभार जताते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित संगठन मंत्री मदनलाल सैनी, मीडिया प्रभारी गुलाब बागोरिया व पंकज बागड़ा को बनाया गया हैं और पत्रकार संस्था चौमूं के नवनिर्वाचित सदस्य भंवरलाल सैनी, राजेंद्र सैनी, राजेश स्वामी, मुकेश सैनी ने भी संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही और एकजुटता का परिचय देते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। 

पत्रकार संस्था चौमूं की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन के बाद शहर में सोशल मीडिया पर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक,राजनीतिक, सामाजिक,धार्मिक संगठन से जुड़े लोगों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और सभी सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना की। यह जानकारी मीडिया प्रभारी गुलाब बागोरिया व पंकज बागड़ा ने दी |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments