तालाब वाले बालाजी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, वीरांगना एवं पत्रकार सम्मान समारोह

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) तालाब वाले बालाजी सेवा संस्थान इटावा भोपजी के द्वारा आयोजित चतुर्थ रक्तदान शिविर, वीरांगना एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित कार्यालय परिसर श्री कृष्णा कॉन्प्लेक्स मुख्य बस स्टैंड इटावा भोपजी में किया गया | 

प्रदेश अध्यक्ष अजय पलसानिया ने बताया कि संस्थान सामाजिक सरोकार के कार्य हेतु प्रतिबद्ध जिसके द्वारा अनेक शैक्षणिक प्रोत्साहन महिला एवं बाल विकास पर्यावरण संरक्षण सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक का कार्य करने हेतु प्रयासरत रहता है | इस कार्यक्रम में लगभग 251 यूनिट रक्तदान हुआ | सभी रक्तदान दाताओं एवं अतिथियों पत्रकारों एवं वीरांगना के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | गौ सेवा के लिए लंपी बीमारी से ग्रसित गायो का इलाज किया गया जिनमें करीब 150 गायों को स्वस्थ किया गया | जीवन दाता ब्लड बैंक के द्वारा जयपुर एवं बराला हॉस्पिटल के द्वारा रक्त का संचय किया गया | 

विधायक भगवान सहाय सैनी ने ग्राम इटावा भोपजी में  सीएचसी एवं जल की व्यवस्था के लिए 6:30 करोड़ सीएससी 8 करोड से अधिक रुपए का विकास कार्य किया गया | मुख्य अतिथि कृष्ण सिंह जादौन एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने किसानों के केसीसी ऋण के संदर्भ में कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर और उनके साथ एजेंट बाउंसर को ले जाकर भोली भाली किसानों से खाली कागजों पर और स्टंप लगी हुई सिग्नेचर कराने के लिए अभद्रता एवं बल प्रयोग कर रहे हैं | जो कि गलत है और किसानों के केसीसी ऋण वसूली पर राज्य सरकार ने रोक लगा रखी है उसके बावजूद भी रोड़ा एक्ट के अंतर्गत नोटिस दिए जा रहे हैं तथा कार्यवाही की जा रही हैं नीलामी कुर्की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है जो कि गलत है इसके लिए जागरूक होने की आवश्यकता है उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए कहा कि उन्होंने रिकवरी को रोक दिया है और स्थानीय रेवेन्यू अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी ऐसा कर रहे हैं जो कि राज्य सरकार के आदेश की अवहेलना है | 

इस के संदर्भ में भगवान सहाय सैनी पूर्व विधायक ने विश्वास दिलाया किस प्रकार की कोई कार्यवाही केसीसी रिण वसूली के संदर्भ में नहीं होगी अगर हो गई हो तो उसको रोक दी जाएगी और 2 महीने के अंदर सभी किसानों का ऋण माफ करवा दिया जाएगा | आप विश्वास और तसल्ली रखें | 

इस दौरान आरएलपी नेता छुट्टन यादव, शंकर गोरा, वेद प्रकाश खेदड़, डॉक्टर हनुमान बराला, राजेंद्र पलसानिया और ओमप्रकाश डोवाडिया, पप्पू राम कड़वासरा, भारतीय किसान यूनियन के नेता मुरलीधर बरा, राजस्थान हाई कोर्ट के एडवोकेट देवेशसिंह, पूर्व सरपंच पति सुभाष चंद्र शर्मा, गोपाल सिंह निर्माण, मास्टर भंवर खान चौमू प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष रामअवतार शर्मा को सम्मानित किया गया व पत्रकार सरदार दलजीत सिंह का सम्मान किया गया |

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे जिनमें संतोष सैनी, भोलू राम मीणा, प्रकाश फलसानीया, नरेंद्र गुर्जर, आरके कुमार, महेंद्र कुमावत, जोगेंद्र सिंह नाथावत, दिनेश शर्मा, प्रीतम सेन, बिहार का ओम प्रकाश गुर्जर, सुभाष योगी, सीपी कुमावत, मुकेश डागर आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments