गोविंदगढ़ में आयोजित हुई भाजपा की जन आक्रोश सभा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी चौमूँ द्वारा पुराना बस स्टैंड गोविंदगढ़ में जन आक्रोश सभा का आयोजन रखा। सभा के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में चारों ओर अराजकता, कुशासन, जंगलराज व भ्रष्टाचार का बोलबाला हो रहा है। उन्होंने 2018 चुनाव में राहुल गांधी द्वारा 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा को लेकर कहा कि पिछले 4 सालों में किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ और 18000 किसानों की जमीन कुर्क हो गई और 200 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के शासन के दौरान महिलाएं सुरक्षित नहीं है वही औसतन प्रतिदिन 7 लोगों की हत्या हो रही है। प्रदेश में किसान, महिला, नौजवान यहां तक कि साधु संत भी सुरक्षित नहीं है। 

उन्होंने विधायक रामलाल शर्मा का धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा के विधायकों में कोई सरपंच की तरह काम करता है, तो वो रामलाल है। 20 वर्षों से जिस तरीके से रामलाल ने जनता की सेवा की है, वो अन्य विधायकों के लिए अनुकरणीय है, इसलिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं।

सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने जल जीवन के लिए राज्य सरकार को पैसे दिए, उन पैसों को राजस्थान के अधिकारियों ने खुर्दबुर्द करने का काम किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है और उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मकराना विधायक रूपाराम मुरवतिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने पेपर लीक मामलों में युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने सभा में उपस्थित जनता को कविता और तेजाजी का गीत गाकर सुनाया। 

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज की सभा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम की वजह से सफल हो पाई है। उन्होंने प्रदेश सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने वीर हनुमान जी के रोप-वे को बंद करने का काम किया और साथ ही उन्होंने उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड को सरकार के कमजोर शासन का परिणाम बताया। किसानों को अघोषित बिजली कटौती से हो रही परेशानियों के लिए सरकार को घेरा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गोविंदगढ़ की महिलाएं अपने पीहर जाने के लिए मेट्रो का इंतजार करते ही रह गई, इसलिए आज हमारा यह जन आक्रोश है। भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की ओर से हाड़ौता कट से गोविंदगढ़ तक बाइक रैली निकाली गई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे से सवाई स्तर को गुंजायमान कर दिया।

इस दौरान जन आक्रोश सभा में जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, विधानसभा प्रभारी मंजू देवी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, निवर्तमान फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गौरा, पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव, उप प्रधान कमला देवी जयप्रकाश चौधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, गोविंदगढ़ अध्यक्ष साधुराम गुर्जर, कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, बांसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, पूर्व प्रधान महेश मीणा, पूर्व चेयरमैन आशीष दुसाद, उपाध्यक्ष कालूराम जाट, सरपंच रमेश शर्मा, त्रिलोक लोछिब, बाबूलाल गुर्जर, गौरी शंकर नेतड, सूरेश गुलिया, शंकरलाल, सुरेश सैनी, बंशीधर शेरावत, मोहन बराला, मांगीलाल शर्मा, बद्री प्रसाद यादव, पवन चोपड़ा, पूर्व सरपंच गोपाल डेनवाल, दिनेश चतुर्वेदी, जितेंद्र सिंह, रामगोपाल मीणा, ओमप्रकाश दुसाद, विष्णु नागर, प्रमोद शर्मा बन्ना लाल जाटावाली, पंचायत समिति सदस्य लालचंद यादव, महेश यादव, अर्जुन यादव, प्रकाश हाटवाल, भाजयुमो अध्यक्ष योगेश यादव, अशोक सैनी, नानूराम पिपलोदा, एनआर गोरा, मोहन कुमावत, रामेश्वर चोपड़ा, नाथूराम जाट, शंकर लाल रेगर, रिशपाल कुमावत, बाबूलाल जढ़वाल, मुकेश चोपड़ा, शिव शर्मा, पार्षद संदीप शर्मा, मुकेश सिद्ध, बाबूलाल यादव, मातादीन अग्रवाल, गजेंद्र यादव, किशोर गंगवाल, राहुल शर्मा, आलोक जांगिड़, बलदेव टांक, नांचीलाल, कालूराम बड़बड़वाल, सरदार जाखड़, रामअवतार अग्रवाल, चंद्रवीर टांक, सरदार जाट, किशोर मीणा, बाबूलाल नंगलिया, रामेश्वर बिरानिया, भास्कर शर्मा, भगवान सहाय फौजी, मोहनलाल, धर्मेंद्र यादव, मोहन लाल यादव, रामस्वरूप वर्मा, महेश बुनकर, बंसी मंडल, रामगोपाल बाबूजी, मालीराम शर्मा, महावीर सिंह, छोगाराम यादव, राजेंद्र गुलिया, धर्मेंद्र बंजार, गुलाब लांबा, हनुमान खोज, शंकर लाल, सहित हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं और आमजन उपस्थित रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments