जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जोबनेर (संस्कार सृजन) भारतीय डाक विभाग जयपुर देहात मंडल द्वारा डाक विभाग के माध्यम से संचालित बचत बैंक की विभिन्य जन कल्याणकारी बचत योजनाओं को जनता जनार्दन तक अधिक से अधिक रूप से पहुंचाने के लिए डाक विभाग के ग्रामीण डाक सेवक/कार्मिकों के द्वारा घर - घर जाकर प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर दिनांक 10/02/23 को एक दिन में ही पूरे देश में 750000 (सात लाख पचास हजार) सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले जाएंगे।
इसी कड़ी में जयपुर देहात मंडल के डाक सेवक/ कार्मिक भी घर- घर ढाणी ढाणी जाकर के प्रचार प्रसार कर रहे है और योग्य बालिकाओं के खाते खोलने के लिए उनके अभिभावक से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर रहे हैं।
जयपुर देहात मंडल में मुख्य अयोजन शाहपुरा कस्बे में होगा जिसके मुख्य अतिथि जयपुर ग्रामीण ससंदीय क्षेत्र के सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर होंगे। एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह शाहपुरा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करने आयेंगे।
इस आयोजन में बालिकाओं के खातों की पासबुक का वितरण मुख्य अतिथि / विशिष्ठ अतिथि के द्वारा किया जायेगा और सुकन्या समृद्धि योजना में खाते खुलवाने वाली संस्थाओ /स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रभारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
"जयपुर देहात मंडल डाक विभाग के अधीक्षक मोहन सिंह मीणा ने बताया कि इस समय बचत बैंक की सभी योजनाओं में बहुत सही ब्याज मिल रहा है। अत जनता जनार्दन से अपील है कि अधिक से अधिक डाक विभाग की योजनाओं से जुड़े।
इसी कड़ी में आज जोबनेर उप डाकघर में लगभग 70 से 80 ग्रामीण डाक सेवकों / ग्रामीण की एक बड़ी मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सभी को बचत बैंक की योजनाओं का और सुकन्या समृद्धि योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर जनता जनार्दन को डाक विभाग से जुड़ने के लिए अधीक्षक डाकघर जयपुर देहात मंडल के द्वारा निर्देशित/अपील किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता अधीक्षक डाकघर जयपुर देहात मंडल मोहन सिंह मीणा ने की। इस मीटिंग में श्री उमेश चंद। सहायक अधीक्षक डाकघर सांभर झील उपमण्डल, गजानंद यादव उप डाकपाल जोबनेर उप डाकघर , भंवर लाल मीणा, अर्जुन सिंह, गोविंद, रुडमल, जितेंद्र सहित अनेक डाक कार्मिक/ग्रामीण उपस्थित रहे । इसके बाद जोबनेर की तीन विद्यालयों से संपर्क कर संस्था प्रधानों को डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी देकर डाक विभाग से जुड़ने और सुकन्या समृद्धि योजना के खाते अधिक से अधिक खोलने के लिए निवेदन किया गया ।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments