जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भूतेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 74 वां गणतंत्र दिवस भूतेडा के सरपंच गौरीशंकर नेतृत्व के मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य महेश कुमार बागोरिया की अध्यक्षता, उपप्राचार्य प्राचार्य विनोद कुमार देवंदा की गरिमामय उपस्थिति, भागचंद गढ़वाल विशिष्ट अतिथि, एडवोकेट रामनिवास प्रजापत, कल्लूराम बराला, इकराम, बोदूराम कुमावत के अतिविशिष्ट आतिथ्य में बड़े धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालय में झंडारोहण मुख्य अतिथि भागचंद गढ़वाल, अध्यक्ष प्रधानाचार्य महेश कुमार बागोरिया, उप प्राचार्य विनोद कुमार देवंदा और वरिष्ठ व्याख्याता नीलम राजपूत द्वारा किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आए हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों को रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए और व्यायाम प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरण किये। भागचंद गढ़वाल ने विद्यालय के शैक्षिक, सहशैक्षिक और भौतिक विकास के लिए विचार व्यक्त किए और विद्यालय विकास के लिए ग्रामीण जनों को आगे आने के लिए आह्वान किया। प्रधानाचार्य महेश कुमार बागोरिया और उपप्राचार्य विनोद कुमार देवंदा ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की शैक्षिक उन्नयन के लिए अपील की। अतिथियों, विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार बागोरिया व उपप्राचार्य विनोद कुमार देवेंदा के द्वारा बसंत पंचमी के पावन पर्व पर गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानाचार्य महेश कुमार बागोरिया और उपप्राचार्य विनोद कुमार देवंदा ने आए हुए अतिथियों व ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन पवन कुमार पारीक ने किया।
इस अवसर पर चौथमल शर्मा, नीलम राजपूत, सरोज जाट, कल्पना जैफ, शंकरलाल बुनकर, सुरेश चंद्र जाट, लीना माहेश्वरी,सुमित्रा यादव, ममता,नेमीचंद शर्मा, प्रभात जैन, नंदाराम सामोता, ओमप्रकाश बुनकर, अर्जुन लाल रूण्डला, सुरेश कुमार गुरावा सहित अनेक ग्रामीण जन व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments