जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
हरियाणा (संस्कार सृजन) हरियाणा के यमुना नगर निवासी कृष्ण कुमार सैनी उम्र 47 ने 5 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ नारे के साथ कन्याकुमारी स्थित महात्मा गांधी स्मारक से अपनी पदयात्रा की शुरुवात की। वह आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ नारे के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर की पदयात्रा पर निकले हैं।
उनकी ये पदयात्रा 50 दिन की होगी, जो श्रीनगर के लाल चौक पहुंचकर संपन्न होगी। पदयात्रा 12 राज्यों से गुजरती हुई लगभग 3700 किमी का सफर तय करेगी। आज उनकी पदयात्रा के 20 दिन पूरे हो चुके हैं और वह तेलंगाना में हैं।
गौरतलब है कि इसके पूर्व पहले तीन महीने में 3 बड़ी पदयात्राएं कर चुके हैं | जिसमें 12-13 जून 2022 को 26 घंटे 44 मिनट में 140.6 किमी की नॉन स्टॉप पदयात्रा (राजिम से डोंगरगढ़), 01 से 11 जुलाई तक 10 दिन में 603.5 किमी (रायपुर से जगन्नाथ पुरी, ओडिशा) और 5 अगस्त से 21 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत 16 दिन में 1094.54 किमी (रायपुर से दिल्ली) से अधिक की पदयात्रा शामिल है। उनकी ये तीनो पदयात्राएं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments