मैट्रिक्स ओलिंपियाड 2022-23 प्रतिभाओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) जिला मुख्यालय स्थित चौमूं लक्ष्मी पैराडाइज गार्डन में आयोजित मैट्रिक्स ओलिंपियाड 2022-23 के प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया | 

समारोह में वक्ताओं ने प्रेरक उद्बोधन के जरिए विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया | कार्यक्रम में जयपुर जिले के 651 विजेता विद्यार्थियों का सम्मान किया गया | सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में जिले के विद्यार्थी और उनके अभिभावक पहुंचे | 

कार्यक्रम में बच्चों को कैश प्राइज, अवार्ड किट, सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया | जयपुर जिले के सलेक्टेड IIT/NIT विद्यार्थियों और उनके माता -पिता को सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों ने द्वीप प्रज्जविलत कर किया | इस अवसर पर मैट्रिक्स के निर्देशक राजेन्द्र बुरड़क सर ने पधारें हुए विद्यार्थियों को कैरियर आंफ्सन की जानकारी दी और भविष्य की जीवन योजनाओं को लेकर प्रेरित किया | 

मोटिवेशनल स्पीकर विष्णु पारीक ने जीवन को लक्ष्य के साथ कैसे ज़िया जाएं | विद्यार्थी जीवन में अपने उद्देश्य की प्राप्ति कैसे कर सकता है इस पर सूत्र साझा किया | कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सुथार ने किया | चौमूं विधायक रामलाल शर्मा चौमूं पावन धरा पर भव्य आयोजन करने पर मैट्रिक्स परिवार का आभार व्यक्त किया | 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विक्रांत शर्मा (थानाधिकारी चौमूं) डॉ. हनुमान बराला, डॉ शिखा मिल बराला, बंशी डागर, सुभाष मील, राजेश बराला ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments