18वीं राष्ट्रीय जंबूरी रोहट पाली का तोरण द्वार गणतंत्र दिवस पर बढ़ाएगा शोभा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी जो कि दिनांक 04 से 10 जनवरी 2023 तक निबंली ब्राह्मणान,रोहट, पाली में आयोजित हुई थी में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड का राज्य तोरणद्वार राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर विजेता रहा। 

सुरेंद्र कुमार पाण्डे सी ओ स्काउट मण्डल मुख्यालय उदयपुर ने जानकारी हुए बताया कि राजस्थान में 1956 में जयपुर में द्वितीय राष्ट्रीय जंबूरी जयपुर में आयोजित हुई थी। उसके बाद 66 वर्षों बाद यह जंबूरी रोहट पाली, राजस्थान प्रदेश को मैजबानी करने का शौभाग्य मिला। जिसमें संपूर्ण भारत राष्ट्र सहित पड़ोसी राष्ट्रो के 37142 की सहभागिता रही जो कि अब तक की जंबूरियो में सर्वाधिक सहभागिता रही। जंबूरी में भारत के सभी राज्यों के साथ ही पड़ोसी राष्ट्रो के भी स्काउट्स गाइड्स ने अपने राष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया। पाण्डे ने बताया कि जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में उदयपुर जिले से राष्ट्रीय जंबूरी की तैयारी करवाई गई थी। राष्ट्रीय जंबूरी में उदयपुर जिले से निर्धारित लक्ष्य अनुसार सहभागिता, आर्थिक सहायता, परिवहन, जंबूरी तोरण द्वार निर्माण आदि कार्यों में अनुकरणीय सहयोग मिला।

विजय लक्ष्मी वर्मा सी ओ गाइड ने बताया कि राष्ट्रीय जंबूरी में राज्य स्तरीय तोरणद्वार और स्काउट मार्च पास्ट का दायित्व जिला उदयपुर को दिया गया था। दोनों ही प्रतियोगिताओं में उदयपुर जिला अव्वल रहते हुए राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रहते हुए राजस्थान प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। यह राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रहा राजस्थान का तोरणद्वार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में महाराणा भूपाल स्टेडियम में अतिथियों के आगमन, स्वागत और शौभा बढायेगा।

जंबूरी तोरणद्वार भूपाल स्टेडियम में तैयार करने का काम सुरेंद्र कुमार पाण्डे, विजयलक्ष्मी वर्मा सी ओ स्काउट एवं गाइड के नेतृत्व में किशनलाल सालवी, राधेश्याम मेनारिया, तेजशंकर चौबीसा, थावर चंद कटारा, मन्ना लाल गमार, दशरथ सिंह चौहान, मदनलाल चौबीसा, श्यामलाल पुरोहित, सुशील कुमार सेवदा, सुरेश कुमार प्रजापत, तुलसीराम औदिचय, श्यामलाल कुम्हार, मनीषा दीक्षित सहित रोवर्स और रेंजर्स सेवाएं दे रहे हैं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments