जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मुंबई (संस्कार सृजन) टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में वालिव पुलिस ने तुनिषा के को-स्टार शीजान खान को अरेस्ट कर लिया है। शीजान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुनिषा के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शीजान को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में रविवार तड़के तुनिषा का पोस्टमार्टम किया गया। अभी तक रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
तुनिषा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद तुनिषा की मां ने अभिनेता शीजान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि तुनिषा ने शीजान से परेशान होकर आत्महत्या की। पुलिस ने सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ भी की थी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि वे हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।
20 साल की तुनिषा एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। सेट पर लोगों ने उन्हें फांसी पर झूलते देखा तो उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तुनिषा आत्महत्या के पहले तक बिल्कुल नॉर्मल थीं और 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे।
तुनिषा, कटरीना कैफ की फिल्म फितूर में उनके बचपन का रोल कर चुकी हैं। इसके अलावा अलीबाबा दास्ताने काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका कर रही थीं। इसके अलावा बार बार देखो, कहानी-2, दबंग-3 जैसी फिल्मों में भी बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी हैं।
सुसाइड के चंद घंटे पहले शेयर किया पोस्ट :- तुनिषा शर्मा ने अपनी मौत के चंद घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था,'जो अपने जुनून से आगे बढ़ते हैं वो रुकते नहीं हैं|
20 साल की तुनिषा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी। वे चक्रवर्तिन अशोका सम्राट, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क शुभान अल्लाह जैसे सीरियल्स में भी नजर आई थीं।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments