होमगार्ड जवान 28 दिसंबर से फिर आंदोलन की राह पर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान होमगार्ड कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष झलकन सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि होमगार्ड जवान काफी लंबे समय से नियमित रोजगार की मांग करते आ रहे हैं | होमगार्ड जवानों को यदि जयपुर जिले को छोड़ दें तो राजस्थान के अन्य जिलों में वर्ष भर में मात्र 3 से 4 माह ही ड्यूटीयाँ मिल पाती हैं | ऐसी स्थिति में होमगार्ड जवान अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पा रहे हैं |

होमगार्ड जवानों को आवश्यक ड्यूटी के नाम पर बीच-बीच में पाबंद कर बुला लिया जाता है ,जिससे वह अपने स्वरोजगार से भी वंचित हो जाते हैं | यह होमगार्ड जवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है | होमगार्ड जवानों ने राजस्थान के लगभग सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा बताई जिसमें से लगभग 90 विधायक मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को होमगार्ड रूल्स एक्ट 1962-63 में संशोधन कर नियमितीकरण करने के लिए पत्र लिखकर सिफारिश भी की है, परंतु आज तक होमगार्ड जवानों की पीड़ा पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया |

राजस्थान में बजट सत्र 2022 में मुख्यमंत्री ने 12000 होमगार्ड जवानों को कानून व्यवस्था और सरकारी कार्यालयों में लगाने की घोषणा भी की थी पर आज तक वह भी लागू नहीं की गई | सरकार के 4 वर्ष बीत चुके हैं परंतु सरकार ने होमगार्डों के हित में एक भी कदम नहीं उठाया नहीं | ना ही होमगार्ड के मानदेय / वेतन में बढ़ोतरी की, ना ही नहीं पूरा रोजगार दिया, जबकि सत्ता में आने से पूर्व हमसे नियमितीकरण करने का वादा भी किया था | इससे होमगार्ड जवान हतोत्साहित व अपने भविष्य को लेकर निराश हैं | वर्तमान में होमगार्ड जवानों को नजरअंदाज किया जा रहा है |

सरकार हमारी मांगों को विभाग को भेजते हैं और विभाग का जवाब नियमों में प्रावधान नहीं है होता है  | जबकि हमारी मांगे नियमों में संशोधन की है जिस पर निर्णय सरकार को लेना होगा | होमगार्ड जवानों ने मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया पर होमगार्ड जवानों को कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला | इससे आक्रोशित जवान प्रदेश भर में एकत्रित होकर 28 दिसंबर 2022 से जयपुर शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे | जल्दी मांगों का निराकरण नहीं किया तो उग्र आंदोलन की भी घोषणा की जाएगी और अबकी बार आर-पार की लड़ाई होगी |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments