जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
नई दिल्ली (संस्कार सृजन) टीम इंडिया के बाएं हाथ के ओपनर ईशान किशन के बल्ले ने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर आग उगली। उनको तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक ही मैच खेलने को मिला, लेकिन उन्होंने एक ही पारी में उतने रन बना दिए, जो कई बल्लेबाज पूरी सीरीज खेलकर नहीं बना पाएंगे। उन्होंने चटग्राम में खेले गए तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया।
वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में ईशान किशन ने बांग्लादेश की लंका लगा दी। उन्होंने इसी मैच में पहला वनडे इंटरनेशनल शतक पूरा किया था, जिसे उन्होंने पहले 150 और फिर दोहरे शतक में तब्दील कर दिया। ईशान किशन ने 126 गेंदों में 23 चौके और 9 छक्कों की मदद से अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइकरेट 158.73 का था।
बता दें कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ये किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज दोहरा शतक है और ये इस तरह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनसे पहले क्रिस गेल ने 138 गेंदों में और विरेंद्र सहवाग ने 140 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था। वे ODI क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। ईशान से पहले भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर, विरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा (3 बार) ने दोहरा शतक जड़ा हुआ है।
ईशान किशन 131 गेंदों में 24 चौके और 10 छक्कों की मदद से 210 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस दौरान 160.31 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। तस्कीन अहमद ने ईशान को कप्तान लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया। वे बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हुए। विराट कोहली ने उनके सिर पर हाथ रखा और उन्हें पवेलियन लौटने से पहले विदाई और बधाई दी।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






.jpg)
0 Comments