देश में कोरोना का खतरा:PM मोदी की अपील- सभी मास्क पहनें

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) भारत में कोरोना अलर्ट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रिव्यू मीटिंग ली। इसमें गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय के मंत्री-अधिकारी समेत नीति आयोग के CEO शामिल हुए। मीटिंग करीब दो घंटे चली। इसके बाद प्रधानमंत्री ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की। साथ ही कोरोना की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने, बुजुर्गों के टीकाकरण पर ध्यान देने का निर्देश दिया।

PM मोदी ने एयरपोर्ट पर भी बाहर से आने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी किए जाने और जीनोम सिक्वेंसिंग व टेस्टिंग पर ध्यान देने की बात कही। सूत्रों के मुताबिक, सरकार मास्क पहनना अनिवार्य कर सकती है। इसके लिए जल्द गाइडलाइन जारी की जाएगी।

इधर,चीन से लौटे गुजरात में भावनगर शहर के एक कारोबारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कारोबारी की रैपिड टेस्ट के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए गांधीनगर भेजा गया है। युवक के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनका भी टेस्ट करवाया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- चीन की स्थिति पर हमारी नजर है। हमनें अभी तक कोई ट्रेवल एडवायजरी नहीं जारी की है। लेकिन जो यात्री जिस देश के हैं, वहां के गाइडलाइंस उन्हें फॉलो करने चाहिए।

- सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने 18 साल और उससे अधिक उम्र के उन लोगों के लिए बूस्टर खुराक के रूप में अपने कोवोवैक्स वैक्सीन के लिए DCGI की मंजूरी मांगी है। ये वैक्सीन उन लोगों को दी जा सकेगी जिन्हें कोविशील्ड या कोवाक्सिन की दो खुराकें दी गई हैं।

केंद्र सरकार ने बताया- कोरोना के इलाज के लिए गंगा नदी के पानी पर रिसर्च को लेकर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से हमें किसी भी प्रकार का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। इधर, दिल्ली एम्स में भी एक बार फिर से मास्क जरूरी कर दिया गया है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments