जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जोधपुर (संस्कार सृजन) पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राज्यव्यापी प्रदर्शन के तहत जोधपुर जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एनपीएस नोटिफिकेशन 22 दिसंबर 2003 की प्रतियां जलाई। पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुर्दाबाद के नारे लगाए।
एनएमओपीएस के जोधपुर जिला अध्यक्ष रामू राम जाखड़ ने बताया कि हाल ही में वित्त मंत्री सीतारमण ने राज्य कर्मचारियों का एन.पी.एस. फण्ड में निवेशित 41000 करोड रुपए नहीं लौटाने के संदर्भ में वक्तव्य जारी करके कहा था कि पीएफआरडीए में एनपीएस फंड से पैसा लौटाने का प्रावधान नहीं है लेकिन वित्त मंत्री यह भूल गई कि जब संविधान में 100 से अधिक संशोधन हो सकते हैं तो पेंशन प्रावधान नियमावली 1972 को बदलकर काला कानून पीएफआरडीए-2013 लाया जा सकता है तो पीएफआरडीए को रद्द क्यों नहीं किया जा सकता।
प्रदेश महासचिव जगदीश यादव ने बताया कि भारत सरकार से केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करते हुए कलेक्टर के मार्फत प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है । साथ ही राजस्थान सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन बहाल करने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा एनपीएस के तहत राज्य कर्मचारियों का 41000 करोड रुपए लौटाने से मना करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए आगाह किया है कि केंद्र सरकार राज्य कर्मचारियों का 41 हजार करोड़ राज्य को लौटा दे अन्यथा राज्य तथा केंद्रीय कर्मचारियों की नाराजगी आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगी |
राजस्थान पंचायती राज संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री शंभू सिंह मेड़तिया ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए निवेदन किया कि राजस्थान में बोर्ड/ निगम के तहत अंशदायी पेंशन योजना सीपीएफ को बंद करके इन कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन दी जाए ताकि सभी राज्य कर्मचारियों में समान भाव की अवधारणा का विकास हो तथा वे सभी राज्य के विकास में पूरी ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ समुचित योगदान दे सके।
इस अवसर पर के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सरफराज हुसैन, एनएमओपीएस जोधपुर जिला अध्यक्ष तथा रेसला प्रदेश सभा अध्यक्ष रामू राम जाखड़, प्रदेश महासचिव जगदीश यादव, राजस्थान पंचायती राज संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री शंभू सिंह मेड़तिया, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष हापू राम चौधरी, एम्स नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष हंसराज शर्मा, रेसला जिला अध्यक्ष नवीन देवड़ा, जगदीश चौधरी, देवेंद्र सिंह चौहान, ऋतुराज पारीक, जवाहर सिंह, पुनाराम गहलोत, विक्रम बावरला, लक्ष्मण चौधरी, कमलेश हुडा, बक्सा राम चौधरी, इंद्रजीत चौधरी, इंदिरा चौधरी, लक्ष्मी चौधरी, बेला सैनी, प्रकाश भादू, ओम सिंह, पोलाराम चौधरी, पुरुषोत्तम कुमार डेरोलिया, श्रवण गुर्जर, ताराराम सीरवी, रामस्वरूप बिश्नोई, मुकेश शर्मा, शिवदान सिंह, राहुल अग्रवाल, भजनलाल बिश्नोई आदि ने प्रदर्शन में भाग लिया |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments