जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) जरूरतमंद, असहाय व पीड़ित व्यक्यिों के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा जन सहयोग से ‘‘समर्पण आश्रय केयर भवन’’ का निर्माण किया जायेगा। भवन का शिलान्यास 25 दिसम्बर को प्रातः11 बजे मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक लक्ष्मण मीणा के कर कमलों से होगा । इस अवसर पर निर्माण के लिए दान देने वाले दानदाताओ को भी सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम विवरण के पोस्टर का विमोचन संस्था पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य सलाहकार व पूर्व ज़िला न्यायाधीश उदय चन्द बारूपाल, मुख्य संरक्षक कमल नयन खण्डेलवाल, दानदाता हीरा लाल बैरवा के साथ अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।
संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्माणाधीन ‘‘समर्पण आश्रय केयर भवन’’ में अनाथ बच्चे व पीड़ित बुजुर्गों को साथ में रिहायश दी जायेगी । इस कॉन्सेप्ट को “दादा - पोता निवास “ का नाम दिया जायेगा। बेसमेंट के साथ तीन मंज़िला इस भवन की अनुमानित लागत लगभग सवा करोड़ रुपये आयेगी।
संस्था द्वारा शिलान्यास व दानदाता सम्मान कार्यक्रम में समाज के सेवाभावी प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। भवन निर्माण कार्य में संस्था से जुड़े सदस्य तन मन धन से अपने आप को समर्पित कर रहे है।
उल्लेखनीय है कि इस भवन के लिए 518 वर्गगज ज़मीन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. माल्या ने छः वर्ष पूर्व दान की थी । उसी समय से निर्माण के प्रयास जारी है । निर्माण के लिए संस्था पदाधिकारियों ने सभी से सहज भाव से सामर्थ्य के अनुसार योगदान करने की अपील की है। निर्माण के बाद जब दादा - पोता निवास चालु होगा तो यह देश के प्रमुख संस्थानों में से एक होगा।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments