बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिले पूर्व विधायक सैनी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी चौमूं विधानसभा में चल रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी से मिले। 


पूर्व विधायक सैनी ने ऊर्जा मंत्री को बताया कि कुछ दिनों से चौमूं विधानसभा में रोजाना अघोषित बिजली कटौती हो रही है। 10-15 मिनट के लिए आपूर्ति सुचारु होती है लेकिन कई घंटों तक गुल रहती है। रात के समय भी कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली गुल होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार कटौती का असर लघु उद्योगों पर भी हो रहा है।

बिजली गुुल होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर दिख रहा है। किसान अपनी फसलों का समय पर सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री ने पूर्व विधायक सैनी को आश्वासन दिया की जल्द ही समस्या निवारण करवाकर बिजली सुचारू से सप्लाई की जाएगी।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments