जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
भवानीमंडी (संस्कार सृजन) देश के सुप्रसिद्ध कवि,साहित्यकार को अंतरराष्ट्रीय संकलन "अमर विश्व साहित्य " कृति में उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान हेतु हिन्ददेश परिवार एवं प्राची डिजिटल पब्लिकेशन द्वारा "अमर साहित्य सम्मान 2022" से अलंकृत किया गया |
डॉ. पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान हिन्ददेश परिवार की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. अर्चना पांडेय अर्चि व प्राची पब्लिकेशन के प्रकाशक राजेन्द्र सिंह विष्ट रूद्रपुर उधमसिंह नगर उत्तराखंड के कर कमलों से प्राप्त हुआ।
इस अंतरराष्ट्रीय साझा संकलन में देश विदेश के 131 रचनाकारों की रचनाएँ चयनित कर प्रकशित की गई है। इस के माध्यम से पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधने का अनूठा प्रयास किया है। भारत में विद्यमान शांति प्रेम आपसी सौहार्द संस्कृति आदि के भावों की विविध स्वरूपों की प्रस्तुति प्रस्तुत कृति में परिलक्षित होती है। इस कृति में कहानी पत्र, गद्य,पद्य लेख व शोध पत्रों को प्रकाशित किया गया है। इस महान ग्रन्थ में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रचनाएँ प्रकाशित की गई हैं।
यह ग्रन्थ हिंददेश परिवार की एक महान कृति है। इस पुस्तक के सम्पादक डॉ. हेमलता रानी व अवनीश अग्रवाल है। अंगेजी की रचनाओं की संपादिका अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री आदरणीया रीता चुघ है | डॉ. पुरोहित को इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना पांडेय अर्चि व हिन्ददेश परिवार की अनेक राज्य इकाइयों के पदाधिकारियों व रचनाकारों ने बधाइयां प्रेषित की है।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments