जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) बलाई विकास समिति जयपुर ( मुख्यालय-चौमूं ) के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल हरसोलिया का जन्मदिन "बलाई समाज एकता दिवस" के रूप में सभी युवा वर्ग एवं समाज बंधुओं ने बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हरसोलिया का जन्मदिवस पर समाज बंधुओं एवं ग्रामीणों ने भी साफा बंधवाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया।
पूर्व सरपंच रामलाल बुनकर, सेवानिवृत प्रधानाचार्य गोपाल लाल बुनकर, सेवानिवृत प्रधानाचार्य सीताराम बुनकर, पूर्व उपसरपंच रामलाल सोढ़, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौपड़ा, मालसिंह भाटी, लालचंद सामोता, उपसरपंच प्रतिनिधि पवनसिंह राजावत, रामदेव कुरलिया, प्रेमसिंह नाथावत, कैलाश कुरलिया, बलराम सैन, जितेन्द्र हरसोलिया, बलाई विकास समिति जयपुर (मुख्यालय-चौमूं) के उपमहासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, गणेश सैन आदि समाज बंधुओं ने इनके जीवन, सरकारी सेवाओं में किए गए उत्कृष्ट कार्यों व समाज में किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला।
सेवानिवृत प्रधानाचार्य सीताराम बुनकर ने भंवरलाल हरसोलिया के समाज में किए गए कार्य एवं सदैव सामाजिक क्षेत्र में समाज हित में तत्पर रहने, सभी के सुख-दु:ख में अहम भूमिका निभाने में अग्रणी रहने पर उनके जन्मदिन दिवस को सदैव बलाई समाज एकता दिवस के रूप में मनाए जाने का आह्वान किया, जिसका सभी समाज बंधुओं ने समर्थन दिया। साथ ही बुनकर ने बताया कि हरसोलिया लगातार दो बार बलाई विकास समिति जयपुर (मुख्यालय-चौमूं ) के अध्यक्ष रहते हुए अपने कार्यकाल में सभी समाज बंधुओं एवं भामाशाहों के सहयोग से चौमूं मोरीजा रोड कांगलिया हनुमान मंदिर के सामने समाज के लिए जमीन खरीदकर व बलाई सभा-भवन पूर्ण रूप से तैयार करके समाज को समर्पित किया है। जिससे समाज के लिए बैठने के लिए व प्रतिभा सम्मान समारोह करने के लिए जगह मिली है। हरसोलिया अन्य संगठनों में कई पदों पर रह कर भी समाज हित के लिए कार्य किया है।
इस दौरान भंवरलाल हरसोलिया की माताजी फूली देवी, धर्मपत्नी प्रेमलता देवी, हेमराज, कौशल्या देवी, हरीश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सुमन वर्मा, विरेन्द्र सिंह, सुनीता देवी, निर्मला देवी, महेन्द्र सिंह, नरेन्द्र, पार्वती देवी, निशा देवी, पूजा देवी, संगीता बुनकर, शुभम, हिमांशु, विशाल, प्रेरणा, अंशिका आदि मौजूद रहे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments