जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं के पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकंड ग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा के चौथे दिन सामान्य ज्ञान व शिक्षा मनोविज्ञान परीक्षा का पेपर लीक हो गया, जिस कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई | जिससे साफ जाहिर है कि राजस्थान सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है |
हर प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक होना राजस्थान सरकार की नाकामी सिद्ध करती है | दुर्भाग्य है कि बेरोजगार युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा हो रहा है | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हर प्रतियोगी परीक्षा से पहले ही पेपर आउट होने की घटना को रोक पाने में असफल हो रहे हैं | जिस पर किसी प्रकार की रोकथाम नहीं कर पा रहे हैं | जो राज्य सरकार की नाकामी सिद्ध करती है |
राजस्थान का बेरोजगार छात्र बड़ी उम्मीद के साथ परीक्षा देने जाता है और जब उसे पता चलता है कि पेपर लीक हो गया तो उसके मंसूबे पर पानी फिर जाता है | राजस्थान में हर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है, फिर भी राज्य सरकार कठोर नियम नहीं बनाती है | इससे लगता है कि राजस्थान सरकार भी पेपर आउट में मिलीभगत करती है |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments