मलिकपुर सरपंच सुनीता यादव ने की राहुल गांधी से मुलाकात

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से चयनित सर्वश्रेष्ठ सरपंचो में ग्राम पंचायत मलिकपुर की सरपंच सुनीता यादव का चयन करके राहुल गांधी से मुलाकात करवाई। सरपंच सुनीता यादव ने राहुल गांधी से लगभग 15 मिनट भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बात की एवं एक महिला सरपंच के समक्ष आने वाली चुनौतियों को साझा किया। 

यादव ने ग्राम पंचायत मलिकपुर में यातायात की समस्या को दूर करने हेतु बाईपास निर्माण व 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन निर्माण की मांग रखी, जिसे राहुल गांधी ने तुरंत राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय को निर्देशित करते हुए समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए। 

राहुल गांधी ने सरपंच सुनीता यादव से उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उसे जारी रखें के लिए प्रेरित किया और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उनकी टीम से संपर्क करने के लिए भी कहा। 

सरपंच सुनीता यादव को राहुल गांधी से मिलाने की प्रक्रिया में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का कार्य देख रहे प्रोफेसर सी बी यादव द्वारा अहम भूमिका अदा की गई। मलिकपुर सरपंच सुनीता यादव ने बताया कि राहुल गांधी से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है तथा राहुल गांधी एक बहुत ही संवेदनशील व्यक्ति है जिन से मिलते समय बिल्कुल भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वे बहुत बड़े आदमी है। उन्होंने पूरे गौर से बात को सुना एवं पूरी गर्मजोशी से उनकी हौसला अफजाई की।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments