पत्रकार सीताराम शर्मा की 22 वीं पुण्यतिथि मनाई

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं  प्रेस क्लब के संरक्षक, ईटावा भोपजी के पूर्व सरपंच, बजरंग बाण के प्रधान संपादक स्वर्गीय सीताराम शर्मा की 22 वीं पुण्यतिथि नगरपालिका प्रांगण में मनाई गयी | 


स दौरान स्वर्गीय सीताराम शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित की गई | संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला सत्र एवं जिला न्यायधीश सत्यनारायण टेलर ने कहा कि चौमूं के पत्रकार संगठनों का दायित्व है कि पत्रकारिता के स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकारों की जयंती व पुण्यतिथि पर सार्थक चर्चा करें तथा उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को मजबूत करें | कलम में तलवार से भी ज्यादा ताकत होती है | निर्भय होकर अपनी लेखनी के माध्यम से समाज और देश से जुड़ी समस्याओं को उजागर करें ताकि उन्हें हल करने में मदद मिल सके |

विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता जगत में स्वर्गीय शर्मा ने स्वच्छ पत्रकारिता के मापदंडों और मूल्यों के आधार पर जीवन जिया | इतिहास गवाह है कि आजादी से पहले या बाद तक अधिकतर राजनेता पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं | उस समय की राजनीति एवं पत्रकारिता शिखर पर थी | आज परिस्थितियां बदल रही है और हम हमारे मापदंडों और मूल्यों को भूलते जा रहे हैं |

मुख्य वक्ता के रूप में कृष्ण सिंह जादौन एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने शर्मा की पत्रकारिता जगत को दी गई सेवाओं और योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि स्वर्गीय सीताराम कलम के धनी थे, उन्होंने समाज और देश की समस्याओं से रूबरू होकर निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए दूसरों के प्रति अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वाहन किया | 

आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रुक्क्षमणी कुमारी ने कहा कि भारतीय पत्रकारिता की विशेषता रही है कि वह राजनीति से सदैव ही संबंध रही है | कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष छीतरमल जलुरिया ने कहा कि शर्मा राजनीतिक संबंध कर जन नेताओं के मित्र बन गए थे , उनकी लेखनी में विचार शैली और सक्षम थी | 

इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी , आनंद जी मिश्रा, छुट्टन यादव युवा नेता आरएलपी, चीफ इंजीनियर सुरेश बुनकर, युवा कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा, अशोक मेहता, दलजीत सिंह, किसान यूनियन नेता मुरलीधर बर्रा,रामलाल शेरावत ने भी संबोधित किया | रतिकांता कुमावत चेयर पर्सन शेफाली ग्रुप के द्वारा सिलाई मशीन नीतू देवी सैनी को भेंट की गई | इस अवसर पर रामधुनी का भी आयोजन किया गया | 

इस मौके पर रामजीलाल शर्मा, महेश प्रसाद शर्मा,भवानी शंकर शर्मा, राजेंद्र शर्म सुभाष शर्म रामअवतार शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र रांघेय, बी एल भंडारी, महामंत्री गजानंद कुमावत, दिवाकर भारती, शंकर लाल शर्मा,  एहसान पठान, भगवान सहाय यादव, कमलेश यादव ,हरसहाय यादव, प्रभाती लाल यादव, रविंद्रशर्मा ,अजय सिंह नाथावत, रामअवतार जांगिड़, केप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत, अजय पलसानिया, हर्ष यादव, रामजी यादव, सीताराम बुनकर, कैलाश टेलर, गोपाल सिंह निवार्ण, रमेश शर्मा, डॉ .सीताराम कुमावत, रामू, निखिल तिवाडी, के एल कुमावत ,अशोक शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments