सियाराम शिक्षा शोध संस्थान का दो दिवसीय संदर्भ व्यक्ति शिक्षक प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सियाराम शिक्षा शोध संस्थान के द्वारा सेवारत शिक्षकों के लिए शैक्षिक एवं व्यावसायिक दक्षता उन्नयन हेतु संदर्भ व्यक्तियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संस्थान के लाल कोठी जयपुर स्थित प्रांतीय कार्यालय के सभागार में संस्थान के निदेशक सियाराम शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 


संस्थान के सचिव ईश्वर दयाल शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित हुए संदर्भ व्यक्ति राज्य के विभिन्न जिलों में सेवारत शिक्षकों को शैक्षिक एवं व्यावसायिक दक्षता उन्नयन हेतु प्रशिक्षण देंगे। आगामी फरवरी माह में राज्य के विभिन्न जिलों में सेवारत शिक्षकों के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

संस्थान के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल सैनी के अनुसार इस प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों के कर्तव्य एवं दायित्व, शिक्षक स्वः आचार संहिता, नैतिक शिक्षा एवं संस्कारों पर जोर,विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाना, कक्षा- कक्ष शिक्षण में शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग एवं शिक्षा में गुणात्मक सुधार आदि विषयों पर चर्चा हुई। 

इसके अन्तर्गत शिक्षकों के शिक्षण कार्य के प्रति दायित्व, छात्रों के प्रति दायित्व, विद्यालय प्रशासन के प्रति दायित्व, अभिभावकों के प्रति दायित्व और समाज के प्रति दायित्वों, विद्यार्थियों को नैतिक व संस्कार शिक्षा देने, शिक्षण के दौरान प्रौद्योगिकी का उपयोग करने एवं शिक्षा में गुणात्मक सुधार आदि विषयों पर संभागीयों ने व्यक्तिगत रूप से लिखित में विचार व्यक्त किये और समूह चर्चा कर महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार किए। इसी प्रकार विद्यालयों में नैतिक शिक्षा को प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है एवं वर्तमान में छात्रों को विद्यालय में संस्कारित कैसे बनाया जा सकता है, इस पर गंभीरता से विचार कर लिखित दस्तावेज तैयार कर एक कार्य योजना बनाई गई एवं शिक्षक स्वः आचार संहिता लागू करने पर गहन चिन्तन किया गया। 

इस प्रशिक्षण शिविर में संस्थान के निदेशक सियाराम शर्मा, सहायक सहायक निदेशक रामेश्वर लाल सैनी, सचिव ईश्वर दयाल शर्मा और कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, बंसतकुमार शर्मा सहित राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति सिंह गौड, सभाध्यक्ष अशोक पाराशर, महामंत्री रामदयाल मीना, कोषाध्यक्ष सत्येन्दु शरद शर्मा, संयुक्त महामंत्री नवीन कुमार शर्मा संगठन महामंत्री उम्मेदसिंह डुडी, अतिरिक्त महामंत्री मुकेश मीणा हाटवाल, संरक्षक लक्ष्मीनारायण स्वामी, उप सभाध्यक्ष मोहन लाल धाकड, निदेशक शैक्षिक प्रकोष्ठ टीकेंद्र सिंह मीणा, संयोजक संघर्ष समिति बृजभूषण शर्मा, उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, बनवारी लाल सैनी, पूनम चतुर्वेदी, शिव राम दौसा, वीरेन्द्र सिंह चौधरी, उगमा वैष्णव, संतोष शर्मा, अजय कुमार शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, निरंजन लाल शर्मा, देवेंद्र कुमार त्यागी, महेशचंद त्यागी, शिवलहरी शर्मा, विजय कुमार शर्मा, राजेन्द्र पारीक, सत्य नारायण शर्मा, नारायण प्रसाद मिश्रा, दूली चंद शर्मा, महेश चंद मीना, पुष्पभूषण, हनुमान प्रसाद बैरवा सहित 42 प्रमुख शिक्षक संभागीय ने भाग लिया। सचिव ईश्वर दयाल शर्मा ने शिविर के समापन पर प्रतिवेदन पढ़ते हुए सभी संभागीय शिक्षकों एवं संदर्भ व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments